Hockey World Cup 2023 के ओपनिंग मैच में अर्जेंटीना ने दर्ज की जीत, गोल के लिए छटपटाता रहा दक्षिण अफ्रीका
हॉकी विश्व कप 2023 के पहले मुकाबले में अर्जेंटीना ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जीत दर्ज कर ली है। अर्जेंटीना ने दक्षिण अफ्रीका को 1-0 से हरा दिया है।

हॉकी विश्व कप के ओपनिंग मैच में अर्जेंटीना ने अपने सफर की शुरुआत जीत के साथ की है। अर्जेंटीना ने दक्षिण अफ्रीका को 1-0 से मात दे दी है। आपको बता दें कि यह मैच भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में खेला गया। अर्जेंटीना की ओर से एक मात्र गोल मैच के 42वें मिनट में कैसेला माइको ने किया। हालांकि गोल दागने के लिए दक्षिण अफ्रीका ने भी पूरा संघर्ष किया, लेकिन अर्जेंटीना के डिफेंड के आगे दक्षिण अफ्रीका फेल रही और आखिर में अर्जेंटीना ने गोल दागकर मैच अपने नाम कर लिया।
पहले दो क्वार्टर तक नहीं हुआ था कोई गोल
वर्ल्ड कप का पहला मैच ज्यादा धमाकेदार तो नहीं रहा, लेकिन दोनों टीमों को पहले गोल के लिए संघर्ष करते हुए जरूर देखा गया। दोनों टीमों ने एक-दूसरे को कड़ी टक्कर दी। पहले और दूसरे क्वार्टर में कोई भी टीम गोल नहीं दाग पाई, लेकिन तीसरे क्वार्टर में अर्जेंटीना ने बाजी मार ली और कैसेला माइको ने 42वें मिनट पर गोल दाग दिया। विरोधी टीम का एक गोल हो जाने के बाद दक्षिण अफ्रीका छटपटाने लगी और किसी तरह मैच को बराबरी पर खत्म करने की सोच रही थी, लेकिन तीसरे और चौथे क्वार्टर में दक्षिण अफ्रीका एक भी गोल नहीं दाग पाई जिसका नतीजा यह हुआ कि अर्जेंटीना ने मैच 1-0 से जीत लिया।
आज वर्ल्ड कप में हैं 4 मैच
आपको बता दें कि हॉकी वर्ल्ड कप के पहले दिन चार अहम मुकाबले हैं, जिसमें से पहला मैच खत्म हो गया है, जहां अर्जेंटीना को जीत मिली है। वहीं दूसरे मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया और फ्रांस की टीमें आमने-सामने हैं, जबकि तीसरे मैच में इंग्लैंड का मुकाबला वेल्स से होगा और आज का आखिरी मैच भारत और स्पेन के बीच होगा। भारत और स्पेन के बीच मैच शाम 7 बजे होगा।












Click it and Unblock the Notifications