हॉकी के लीजेंड से लेकर खेल मंत्री तक संदीप सिंह का जीवन रहा संघर्षपूर्ण, 2007 में ट्रेन के अंदर लगी थी गोली

एथलेटिक्स कोच की शिकायत के बाद संदीप सिंह के खिलाफ चंडीगढ़ पुलिस ने यह केस दर्ज किया है। अपनी शिकायत में जूनियर कोच ने आरोप लगाया है कि संदीप सिंह ने उसे अपने घर पर बुलाया और उसका यौन उत्पीड़न किया।

Sandeep Singh

इंडियन हॉकी टीम के पूर्व कप्तान और हरियाणा के खेल मंत्री संदीप सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज हुआ है। एथलेटिक्स कोच की शिकायत के बाद संदीप सिंह के खिलाफ चंडीगढ़ पुलिस ने यह केस दर्ज किया है। अपनी शिकायत में जूनियर कोच ने आरोप लगाया है कि संदीप सिंह ने उसे अपने घर पर बुलाया और उसका यौन उत्पीड़न किया। वहीं संदीप ने अपने उपर लगे इन आरोपों को सिरे से खारिज किया है और एक स्वतंत्र जांच की मांग की है।

संदीप सिंह से जुड़ी 5 बड़ी बातें

- संदीप सिंह देश की बड़ी शख्सियतों में से एक हैं। वो भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान रहे हैं और उन्हें एक पेनल्टी कॉर्नर एक्सपर्ट के रूप में 'फ्लिकर सिंह' के नाम से जाना जाता है।

- आपको बता दें कि संदीप सिंह के साथ 20 साल की उम्र में एक बड़ा हादसा हुआ था। दरअसल, 2007 हॉकी वर्ल्ड कप से सिर्फ दो दिन पहले संदीप सिंह को गलती से दिल्ली जाने वाली ट्रेन में एक आदमी से गोली लग गई थी। इसके बाद संदीप सिंह एक साल तक पैरालाइज रहे थे।

- साल भर हॉकी से दूर रहने के बाद संदीप सिंह ने खुद को रिकवर किया और फिर 2008 और 2009 के सुल्तान अजलन शाह कप में सबसे ज्यादा गोल करने वाले प्लेयर बने। इस टूर्नामेंट में संदीप सिंह ने गोल्ड जीत लिया था।

- आपको बता दें कि संदीप सिंह के जीवन पर आधारित एक फिल्म भी बनी थी, जिसमें दिलजीत दोसांझ ने संदीप सिंह का रोल अदा किया था। 2018 में आई इस फिल्म का नाम सूरमा था। बाद में संदीप सिंह रियलिटी शो एमटीवी रोडीज में जज के रूप में भी दिखाई दिए थे।

- हॉकी से संन्यास लेने के बाद संदीप सिंह ने 2019 में राजनीति में कदम रख दिया। 2019 में संदीप सिंह को हरियाणा में हुए विधानसभा चुनाव के दौरान बीजेपी ने पिहोवा निर्वाचन क्षेत्र से टिकट दिया और वो विधायक के रूप में चुनकर विधानसभा पहुंचे। बाद में उन्हें हरियाणा सरकार में खेल मंत्री के रूप में शपथ दिलाई गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+