कोरोना के चलते भारत और जर्मनी के बीच FIH प्रो हॉकी लीग के मैच स्थगित
नई दिल्ली। भारत और जर्मनी के बीच एफआईएच हॉकी प्रो लीग मैच कोरोना के चलते स्थगित कर दिया गया है। जर्मन टीम में कोविड केस अधिक आने के कारण यह फैसला लिया गया है।

मैच 12 मार्च, 13 मार्च को भुवनेश्वर, ओडिशा में खेले जाने थे। एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया, "एफआईएच, हॉकी इंडिया और हॉकी जर्मनी पहले से ही वैकल्पिक तिथियों को खोजने के लिए एक साथ काम कर रहे हैं।" भारत और जर्मनी के बीच महिला मैच इस सप्ताह के अंत में भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में योजना के अनुसार खेले जाएंगे। इस बीच, जर्मनी की महिला हॉकी टीम 12 और 13 मार्च को कलिंगा हॉकी स्टेडियम में होने वाली एफआईएच हॉकी प्रो लीग 2022 में मेजबान भारत के खिलाफ डबल हेडर से आगे ओडिशा के भुवनेश्वर में मंगलवार को पहुंची।
यह भी पढ़ें- IPL 2022 : जानिए कब-कहां होंगे CSK के मैच, किसके खिलाफ होगा पहला मुकाबला
लिसा नोल्टे की अगुवाई वाली टीम ने कलिंग स्टेडियम में भारत के खेलने की संभावना पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा, "हम पहले कभी कलिंगा स्टेडियम में नहीं खेले हैं, इसलिए हम इसे लेकर बहुत उत्साहित हैं। इतने बड़े स्टेडियम में खेलना अद्भुत होगा और हम इसका इंतजार कर रहे हैं।
भारतीय पुरुष टीम फिलहाल अंक तालिका में दूसरे नंबर पर है। भारत के 6 मैचों के बाद 12 अंक हैं और दूसरे नंबर पर काबिज है। वहीं, नीदरलैंड्स 6 मैचों में 16 अंकों के साथ टॉप पर है, जबकि जर्मनी तीसरे और बेल्जियम चौथे नंबर पर काबिज है। महिलाओं में भारतीय टीम 4 मैचों में 9 अंक के साथ तीसरे स्थान पर है तो अर्जेंटीना चार मैचों में 12 अंकों के साथ टॉप पर है।












Click it and Unblock the Notifications