Hockey World Cup 2023: देश के विभिन्न हिस्सों में घुमाई जाएगी ट्रॉफी, 5 दिसंबर से शुरू होगा टूर

हॉकी वर्ल्ड कप 2023 के लिए प्रतिष्ठित ट्रॉफी का भारत के विभिन्न हिस्सों में घुमाया जाएगा ताकि फैंस प्रतियोगिता से पहले इसका दीदार कर सकें। 5 दिसंबर से ये यात्रा शुरू होगी और अंत में ट्रॉफी को भुवनेश्वर लाया जाएगा।

FIH ओडिशा मैन्स हॉकी वर्ल्ड कप 2023 (Hockey World Cup 2023) में 50 से भी कम दिन बचे हैं जो भुवनेश्वर-राउरकेला में खेला जाना है, इससे पहले बुधवार को हॉकी इंडिया ने ट्रॉफी टूर की घोषणा की है जिस दौरान प्रतिष्ठित वर्ल्ड कप ट्रॉफी देश के विभिन्न शहरों में घुमाई जाएगी। वर्ल्ड कप 13 जनवरी, 2022 से शुरू होगा और 29 जनवरी तक चलेगा।

FIH Odisha Hockey mens world cup 2023

यह टूर आधिकारिक तौर पर 5 दिसंबर को शुरू होगा जब ओडिशा के पीएम नवीन पटनायक यह ट्रॉफी हॉकी इंडिया के प्रेसीडेंट डॉ दिलीप टिर्की को हैंडऑवर कर देंगे।

प्रतिष्ठित ट्रॉफी 12 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश की यात्रा करने के बाद वापस भुवनेश्वर लौट जाएगी। 25 दिसंबर को ओडिशा लौटने से पहले 21 दिन के दौरे में ट्रॉफी पश्चिम बंगाल, मणिपुर, असम, झारखंड, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा नई दिल्ली, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, केरल और कर्नाटक में घूमेगी। जिसके बाद ट्रॉफी ओडिशा राज्य के दौरे पर जाएगी।

इस दौरान हॉकी इंडिया के अध्यक्ष डॉ. दिलीप टिर्की ने ट्रॉफी टूर को संबोधित करते हुए कहा, "ट्ऱॉफी टूर का मकसद देश भर के हॉकी प्रशंसकों को इस प्रतिष्ठित ट्रॉफी की झलक देखने का अवसर देना है क्योंकि भारतीय फैंस हमेशा हॉकी के प्रति जुनूनी रहे हैं और आगामी टूर्नामेंट में अपनी घरेलू टीम के लिए उत्सुक होंगे। हमारा मानना ​​है कि इस दौरे से फैंस को खेल से जुड़े रहने का मौका मिलेगा। अभियान शुरू करने से पहले भारतीय टीम को शुभकामनाएं।"

वर्ल्ड कप की बात करें तो मेजबान भारत को स्पेन, इंग्लैंड और वेल्स के साथ पूल डी में रखा गया है। हॉकी इंडिया स्पेन के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत कर रही है जो 13 जनवरी को होगा। ऑस्ट्रेलिया, बेल्जियम, नीदरलैंड, भारत, अर्जेंटीना, जर्मनी, न्यूजीलैंड, इंग्लैंड, फ्रांस, कोरिया, मलेशिया, स्पेन, दक्षिण अफ्रीका, जापान, चिली और वेल्स ऐसी 16 टीमें हैं, जो टूर्नामेंट में भाग लेंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+