भारतीय महिला हॉकी टीम से हुआ 'पक्षपात', सहवाग हुए खफा, 'अब हॉकी में भी सुपरपॉवर बनकर दिखाएंगे'
बर्मिंघम, 6 अगस्त: भारत कॉमनवेल्थ खेलों में महिला हॉकी सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया से हार गया। हालांकि, पेनल्टी शूटआउट अब एक बड़ी चर्चा बन गया है क्योंकि अंपायरों ने शॉट-क्लॉक खराबी को बताकर ऑस्ट्रेलियाई शॉट को फिर से लेने के लिए कहा। इसने ही सब चर्चाओं को जन्म दिया। यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि एम्ब्रोसिया मेलोन पेनल्टी से चूक गई थी, लेकिन मैच अधिकारियों ने शॉट को फिर से लेने के लिए कहा, और एम्ब्रोसिया इस बार अपनी स्ट्राइक को गोल में बदलने में सफल नहीं हुई।

घड़ी रेडी नहीं थी!
पेनल्टी शूटआउट के दौरान अपना पहला प्रयास चूकने वाली ऑस्ट्रेलिया की रोजी मेलोन को एक और मौका दिया गया क्योंकि स्कोरबोर्ड पर आठ सेकंड की उलटी गिनती शुरू नहीं हुई थी। मतलब अभी घड़ी रेडी नहीं थी और शूटआउट स्टार्ट हो गया।
भारत के पूर्व बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने अब अधिकारियों के फैसले पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि इस तरह का पक्षपात क्रिकेट में भी हुआ करता था। ये तब तक हुआ जब तक भारत खुद इस खेल में महाशक्ति नहीं बन गया।

हमें गर्व है लड़कियों पर
सहवाग ने ट्वीट किया, "पेनल्टी मिस हुआ ऑस्ट्रेलिया से और अंपायर कहते हैं, सॉरी क्लॉक स्टार्ट नहीं हुआ। क्रिकेट में ऐसा पक्षपात पहले भी हुआ करता था जब तक हम सुपरपावर नहीं बन गए, हॉकी में भी हम बनेंगे और सभी घड़ियां समय पर शुरू हो जाएंगी। हमें गर्व है लड़कियों पर।"
ऑस्ट्रेलिया ने फाइनल में अपनी जगह पक्की करने के लिए शूटआउट में भारत को 3-0 से हराया, और वे स्वर्ण पदक मैच में इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबला करेंगे। दूसरी ओर भारत कांस्य पदक के मुकाबले में न्यूजीलैंड से भिड़ेगा।
इस घटना पर कड़ी प्रतिक्रिया हुई है
भारत के पूर्व हॉकी कप्तान वीरेन रसकिन्हा ने भी इस घटना पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए ट्वीट किया। उन्होंने इंटरनेशनल हॉकी फेडरेशन को लताड़ लगाई जो टाइमर जैसी बेसिक्स चीजों की भी देखभाल नहीं कर पा रहा है। यह साल में दूसरी बार है जब किसी प्रमुख टूर्नामेंट में यह हुआ।
उन्होंने आगे कहा कि, अगर एफआईएच लगातार ऐसे करता रहा तो हमारा खूबसूरत खेल अपनी विश्वसनीयता खो देगा और कई उत्साही प्रशंसकों को खो देगा।"

FIH ने मांगी माफी
अंतर्राष्ट्रीय हॉकी महासंघ (FIH) ने शनिवार को कॉमनवेल्थ खेलों में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय महिला टीम की सेमीफाइनल हार के दौरान हुए विवाद के लिए माफी मांगते हुए कहा कि वह इस घटना की "पूरी तरह से समीक्षा" करेगा।
एफआईएच ने एक बयान में कहा, "ऑस्ट्रेलिया और भारत (महिला) के बीच बर्मिंघम 2022 कॉमनवेल्थ खेलों के सेमीफाइनल मैच में, पेनल्टी शूटआउट गलती से बहुत जल्दी शुरू हो गया था, जिसके लिए हम माफी मांगते हैं।"












Click it and Unblock the Notifications