Year Ender 2024: भारतीय फुटबॉल के लिए बुरा साल, एक भी मैच में नहीं मिली जीत, इन टीमों ने किया पराजित

Year Ender 2024: साल 2024 धीरे-धीरे अपने अंजाम की तरफ जा रहा है। खेलों में उन टीमों के लिए एक नई आशा की किरण अगला साल होगा, जिनका प्रदर्शन इस साल उम्मीदों के अनुरूप नहीं रहा है। कुछ टीमों के लिए यह साल धांसू रहा है। भारतीय फुटबॉल के लिए यह वर्ष सुनहरा नहीं रहा।

भारतीय फुटबॉल टीम को इस साल संघर्ष करते हुए देखा गया है। सुनील छेत्री के संन्यास के बाद इस टीम को उनका रिप्लेसमेंट मिलना भी मुश्किल हुआ है। आंकड़ों को देखा जाए, तो यह साल भारतीय फुटबॉल टीम के लिए किसी बुरे सपने से कम तो नहीं रहा है।

indian football team

इस वर्ष खेले गए सभी मैचों में भारत की फुटबॉल टीम को एक बार भी जीत का स्वाद चखने का मौका नहीं मिला है। हालांकि इनमें कुछ मैच टाई भी समाप्त हुए हैं लेकिन जीत नसीब नहीं हुई। ऐसे में चर्चा करना जरूरी है कि कौन सी टीमों के खिलाफ भारत को हार का सामना करना पड़ा है।

हैरान और परेशान करने वाली बात तो यह है कि अफगानिस्तान ने भी भारत को इस वर्ष पराजित किया है। इसके अलावा सीरिया ने दो बार टीम इंडिया को हरा दिया। भारतीय टीम ज्यादातर मैचों में टोल तक करने में नाकाम रही हैं।यह स्थिति शर्मनाक कही जानी चाहिए।

कुल 11 मुकाबलों में टीम इंडिया को 5 मैचों में टाई करने का मौका मिला। बाकी सभी मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार के अलावा उज्बेकिस्तान, सीरिया, अफगानिस्तान, कतर के खिलाफ टीम इंडिया को पराजय का सामना करना पड़ा है। यह स्थिति अच्छी नहीं कही जा सकती है। यह साल भारतीय फुटबॉल के लिए काफी खराब गया।

साल 2024 में भारतीय फुटबॉल टीम का प्रदर्शन

  • ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 0-2 से हार
  • उज्बेकिस्तान के खिलाफ 0-3 से हार
  • सीरिया के खिलाफ 0-1 से हार
  • अफगानिस्तान के खिलाफ 0-0 से ड्रॉ
  • अफगानिस्तान के खिलाफ 1-2 से हार
  • कुवैत के खिलाफ 0-0 से ड्रॉ
  • कतर के खिलाफ 1-2 से हार
  • मॉरिशस के खिलाफ 0-0 से ड्रॉ
  • सीरिया के खिलाफ 0-3 से हार
  • वियतनाम के खिलाफ 1-1 से ड्रॉ
  • मलेशिया के खिलाफ 1-1 से ड्रॉ
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+