Euro 2024 Final: फुटबॉल की दो दिग्गज टीमों के बीच खेला जाएगा फाइनल, जानें कब, कहां देख सकेंगे LIVE

Euro Football Championship 2024: यूरोपीय चैंपियनशिप के फाइनल में स्पेन और इंग्लैंड के बीच 15 जुलाई को भारतीय समयानुसार 12:30 बजे महामुकाबला होगा। ये मैच ओलंपिया स्टेडियम में खेला जाएगा। इस दौरान स्पेन का लक्ष्य रिकॉर्ड चौथा यूरो कप खिताब जीतने का होगा। आइए दोनों टीमों के हेड-टू-हेड रिकॉर्ड के साथ जानतें हैं कब, कहां देख सकेंगे ये मैच?

स्पेन ने अब तक तीन बार जीत लिया है खिताब
वर्तमान में स्पेन और जर्मनी तीन-तीन यूरोपीय चैंपियनशिप खिताब के साथ बराबरी पर हैं। स्पेन ने पहले 1964 में यूरो कप जीता था, और फिर 2008 और 2012 में बैक-टू-बैक टूर्नामेंट में खिताब अपने नाम किया। अपने तीन यूरो खिताबों के अलावा, स्पेन ने एक रनर-अप फिनिश भी हासिल की है, 1984 में जब वे फाइनल में फ्रांस से हार गए थे।

euro cup 2024

इंग्लैंड को पहले खिताब का इंतजार
दूसरी ओर इंग्लैंड ने अब तक एक बार भी यूरो फुटबॉल चैम्पियनशिप का खिताब अपने नाम नहीं किया है। हालांकि, उन्होंने खिताब का पीछा करना नहीं छोड़ा है, क्योंकि ये दूसरी बार है जब वे यूरो फुटबॉल चैम्पियनशिप के फाइनल में पहुंचे हैं। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि क्या वे खिताब के साथ वापसी करते हैं या नहीं।

फ़ुटबॉल में स्पेन बनाम इंग्लैंड का हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
फ़ुटबॉल में स्पेन बनाम इंग्लैंड के हेड-टू-हेड रिकॉर्ड पर नजर डालें तो दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 27 मैचों में आमना-सामना हुआ है। इस दौरान इंग्लैंड 14 जीत के साथ मजबूत स्थिति में है, जबकि स्पेन ने सिर्फ 10 मैच ही जीते हैं। दोनों टीमों के बीच तीन मैच ड्रॉ पर समाप्त हुए हैं।

यूरो कप 2024 का ग्रैंड फ़िनाले कब होगा?
यूरो कप 2024 का ग्रैंड फ़िनाले 15 जुलाई (भारतीय समय) को खेला जाएगा। फ़ाइनल में स्पेन और इंग्लैंड आमने-सामने होंगे।

यूरो कप 2024 का फ़ाइनल किस समय होगा?
यूरो कप 2024 का फ़ाइनल 15 जुलाई को भारतीय समयानुसार 12:30 AM से शुरू होगा।

ये भी पढ़ें- India vs Pakistan Final: आज खेला जाएगा भारत और पाकिस्तान के बीच फाइनल मैच, जानें कब, कहां देख सकेंगे लाइव

कौन-से टीवी चैनल यूरो कप 2024 फ़ाइनल देख सकते हैं?
सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क भारत में सोनी टेन 2 HD/SD पर यूरोपीय चैंपियनशिप फाइनल का सीधा प्रसारण करेगा। भारत में यूरो कप 2024 के फाइनल की लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव पर देख सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+