India vs Pakistan Final: आज खेला जाएगा भारत और पाकिस्तान के बीच फाइनल मैच, जानें कब, कहां देख सकेंगे लाइव

Pakistan Champions vs India Champions, Final: वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स 2024 में एक धमाकेदार ग्रैंड फिनाले के लिए भारत और पाकिस्तान तैयार हैं। इंडिया चैंपियंस शनिवार, 13 जुलाई को एजबेस्टन में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान चैंपियंस से भिड़ेगा। दोनों टीमों के बीच ये हाई-वोल्टेज एक्शन भारतीय समयानुसार रात 9 बजे से शुरू होगा।

ऑस्ट्रेलिया को हराकर फाइनल में पहुंचा भारत
विश्व कप विजेता युवराज सिंह की अगुआई वाली भारतीय टीम ने शुक्रवार को नॉर्थम्प्टन में दूसरे सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस को 86 रनों से हराकर फाइनल में एंट्री की। 255 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए, ब्रेट ली की कप्तानी वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम 20 ओवर में केवल 168 रन पर ही सिमट गई।

ind vs pak

पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दर्ज की जीत
दूसरी ओर सेमीफाइनल में पाकिस्तान ने नॉर्थम्पटन में वेस्टइंडीज को 20 रन से हराया था। यूनुस खान की अगुआई वाली टीम ने कैरेबियाई टीम के सामने 199 रन का लक्ष्य रखा था, लेकिन कैरेबियाई टीम 19.5 ओवर में 178 रन पर आउट हो गई।

इंडिया बनाम पाकिस्तान का फाइनल मैच कब है?
इंडिया चैंपियंस बनाम पाकिस्तान चैंपियंस वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स 2024 का फाइनल मैच शनिवार, 13 जुलाई को एजबेस्टन, बर्मिंघम में रात 9 बजे (स्थानीय समयानुसार शाम 4:30 बजे) से होगा।

इंडिया बनाम पाकिस्तान का फाइनल मैच कहां देखें?
भारत में वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स 2024 का फाइनल मैच स्टार स्पोर्ट्स टीवी चैनलों पर लाइव प्रसारित किया जाएगा। ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग के लिए, फैनकोड ऐप और वेबसाइट विकल्प हैं।

ये भी पढ़ें- ZIM vs IND, Head to Head: भारत बनाम जिम्बाब्वे का चौथा मैच कौन जीतेगा? एक्शन से पहले जानें हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

भारत चैंपियंस टीम: रॉबिन उथप्पा (विकेट कीपर), अंबाती रायडू, सुरेश रैना, युवराज सिंह (कप्तान), यूसुफ पठान, इरफान पठान, गुरकीरत सिंह मान, पवन नेगी, विनय कुमार, हरभजन सिंह, धवल कुलकर्णी, राहुल शुक्ला, आरपी सिंह, नमन ओझा, सौरभ तिवारी, अनुरीत सिंह, राहुल शर्मा।

पाकिस्तान चैंपियंस टीम: कामरान अकमल (विकेट कीपर), शरजील खान, सोहैब मकसूद, शोएब मलिक, यूनिस खान (कप्तान), शाहिद अफरीदी, मिस्बाह-उल-हक, आमिर यामीन, सोहेल तनवीर, वहाब रियाज, सोहेल खान, अब्दुल रज्जाक, तौफीक उमर, मोहम्मद हफीज, यासिर अराफात, सईद अजमल, उमर अकमल, तनवीर अहमद।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+