स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो के नवजात बेटे का निधन
वॉशिंगटन, 19 अप्रैल। स्टार फुटबॉल खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो के ऊपर दुखों का पहाड़ टूटा है। रोनाल्डो ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट करके जानकारी दी है कि उनके जुड़वा बच्चों में से एक की मृत्यु होगई है। दरअसल रोनाल्डो और उनकी पत्नी जॉर्जिया रोड्रिज जुड़वा बच्चों के मां-बाप बनने वाले थे, लेकिन उन्होंने दुख के साथ इस बात की जानकारी दी है कि जुड़वा बच्चों में से बेटे की मृत्यु हो गई है। रोनाल्डो ने ट्वीट करके लिखा,हमारे लिए सबसे दुख की बात है कि हमे इस बात की जानकारी देनी पड़ रही है कि हमारे बेटे का निधन हो गया है, किसी भी मां-बाप के लिए यह सबसे बड़ा दुख है। बेटी का जन्म ही हमारे लिए हिम्मत और इस समय कुछ उम्मीद और खुशियों की वजह है। हम डॉक्टर, नर्स और सभी हेल्थ एक्सपर्ट का शुक्रिया अदा करना चाहते हैं। इस क्षति से हम बुरी तरह से टूट गए हैं और दुख के इस समय हम निजता चाहते हैं। हमारा बेटा एंजल था, हम हमेशा उसे प्यार करेंगे।
Recommended Video

बता दें कि हाल ही में क्रिस्टियानो रोनाल्ड ओल्ड ट्रैफर्ड लौते हैं, उन्होंने प्रीमियर लीग के इस सीजन में 15 गोल किए थे। उन्होंने अपने करियर की 60वीं हैट्रिक हाल ही में बनाई थी जब युनाइटेड ने नॉर्विच सिटी को हराया था। मैनचेस्टर युनाइटेड का अगला मैच लिवरपूल से मंगलवार की रात को होना है।












Click it and Unblock the Notifications