SAFF Championship: सुनील छेत्री ने दागा करियर का 92वां गोल, भारत और कुवैत के बीच मैच 1-1 से ड्रॉ
SAFF Championship: सैफ चैम्पियनशिप में भारतीय टीम का प्रदर्शन शानदार रहा है। ग्रुप चरण में भारतीय टीम अविजित रही है। कुवैत के खिलाफ मैच ड्रॉ समाप्त हो गया। भारत और कुवैत के बीच मुकाबला 1-1 से ड्रॉ हो गया। भारतीय टीम बढ़त के बाद गलती कर दी।
भारतीय टीम के लिए कप्तान सुनील छेत्री ने गोल दागा था। टीम इंडिया ने इसके साथ ही बढ़त हासिल कर ली। भारतीय टीम की तरफ से काउन्टर अटैक किया गया। पहले हाफ से कुछ ही देर पहले सुनील छेत्री ने भारत के लिए गोल दाग दिया। उनके अंतरराष्ट्रीय करियर का यह 92वां गोल था।

भारत के अनवर अली ने अंत में कुछ ऐसा किया जिसकी कल्पना किसी ने नहीं की होगी। अनवर अली ने कुवैत के काउन्टर अटैक का जवाब देने के प्रयास में खुद गोल पोस्ट में गेंद डाल दी। यह आत्मघाती गोल भारत के लिए घातक साबित हो गया और टीम इंडिया जीतने से चूक गई।
अतंतः स्कोर 1-1 रहा और मैच समाप्त हो गया। हालांकि दोनों टीमों के ऊपर इस मैच से कोई असर नहीं पड़ा क्योंकि दोनों टीमें सेमीफाइनल में पहले ही पहुँच गई हैं। टीम इंडिया ने इससे पहले पाकिस्तान और नेपाल को पराजित किया था। इस मुकाबले में भी दोनों टीमों के खिलाड़ियों के बीच थोड़ा विवाद हुआ। पाकिस्तान और नेपाल के बीच मैच में भी विवाद हुआ था। रेफरी ने भारत के रहीम अली और हमाद अल को रेड कार्ड दिखाया।












Click it and Unblock the Notifications