FIFA World Cup 2022 : Qatar में Argentina vs France के बीच फाइनल, क्रिकेटर्स-सितारों पर दिखा फुटबॉल फीवर
Qatar FIFA World Cup 2022 के कारण सुर्खियों में है। Argentina vs France के बीच फाइनल मुकाबले का फीवर भारतीय सितारों पर भी है। दीपिका पादुकोण, नोरा फतेही और सुनिल गावस्कर जैसे कई सेलिब्रिटिज कतर में हैं।

FIFA World Cup 2022 के रोमांचक लम्हों को एंजॉय करने कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज और दिग्गज क्रिकेटर Qatar पहुंचे हैं। Argentina vs France के बीच फाइनल खेला गया। इस ऐतिहासिक मौके पर फुटबॉल फीवर में कतर पहुंचे सितारों की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आईं। बता दें कि ये 22वां फुटबॉल विश्वकप है और 1930 से खेला जा रहे इस टूर्नामेंट के 21 संस्करणों में अब तक 8 देश चैंपियन बन चुके हैं। इस बार भी कोई नया चैंपियन नहीं बनेगा।
वेटरन क्रिकेटर पर फुटबॉल फीवर
दिग्गज क्रिकेटर और लिटिल मास्टर सुनील गावस्कर ने अर्जेंटीना और फ्रांस के बीच फाइनल मैच शुरू होने से पहले सेल्फी क्लिक की। फोटो इंस्टाग्राम पर सामने आई।

Nora Fatehi की परफॉर्मेंस
मशहूर डांसर और परफॉर्मर नोरा फतेही को भी कतर के स्टेडियम में देखा गया। ब्यूटी विद ब्रेन नोरा फतेही को ब्लैक ड्रेस में परफॉर्म करते देखा गया। फीफा ने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर नोरा फतेही समेत कई सितारों की परफॉर्मेंस की तस्वीरें शेयर कीं।

FIFA World Cup के वेन्यू से वीडियो
भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम में कोच की भूमिका में रहे पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर रवि शास्त्री भी फुटबॉल फीवर से अछूते नहीं रहे। उन्होंने मैच की वीडियो ट्वीट की, जो पलक झपकते वायरल हो गई। 50 हजार से अधिक लोगों ने वीडियो को देखा। हजारों लोगो ने लाइक कमेंट किए।
दीपिका फुटबॉल वर्ल्डकप देखने पहुंचीं
पठान फिल्म के एक गाने को लेकर विवादों में घिरीं दीपिका पादुकोण कतर में फुटबॉल वर्ल्डकप ट्रॉफी के साथ दिखीं। भारत में शाहरुख खान और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की फिल्म पठान के गाने 'बेशरम...' में दीपिका की पोशाक और उसके रंग को लेकर कंट्रोवर्सी हो रही है।

बेस्ट फुटबॉलर को गोल्डन बूट
बता दें कि अब तक खेले गए फुटबॉल वर्ल्डकप में कई देशों के धुरंधर खिलाड़ियों को शानदार प्रदर्शन के लिए गोल्डन बूट अवॉर्ड दिए जा चुके हैं। गत पांच वर्षों में चार देशों के खिलाड़ियों को गोल्डन बूट मिले हैं। गत दो संस्करणों में जर्मनी के दो खिलाड़ियों को Golden Boot Awards मिले थे।












Click it and Unblock the Notifications