ISL 2022 : जीत की राह फिर से पाने के लिए बेताब हैं मुंबई और चेन्नइयन

गोवा: खराब दौर से गुजर रही दो टीमें मुंबई सिटी एफसी और चेन्नइयन एफसी का इरादा फिर से जीत की राह पकड़ने का होगा। दोनों टीमें रविवार को फतोर्डा स्थित पंडित जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में खेले जाने वाले हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) 2021-22 के लीग मुकाबले में एक-दूसरे से भिड़ेंगी। चेन्नइयन ने पिछले मैच में जरूरत से ज्यादा डिफेंसिव होकर एससी ईस्ट बंगाल के खिलाफ अपनी दो गोल की बढ़त गंवाकर मैच ड्रा खेला था। इसके कारण वह टाॅप 4 तक वापसी नहीं कर सकी थी। पूर्व चैम्पियन 14 मैचों में 19 अंक जुटाकर तालिका में सातवें स्थान पर हैं।

ISL 2022

वहीं मुंबई सिटी का हाल भी चेन्नइयन जैसी है। वह सात मैचों से जीत से दूर है और वो बेहतर गोल औसत के आधार पर चेन्नइयन से एक स्थान ऊपर छठे पायदान पर है। मुंबई ने 13 मैचों से 19 अंक बटोरे हैं। विंगर लाललियांजुआला छांगटे पर सबकी नजरें रहेंगी, वो इसलिए क्योंकि वे अपनी पूर्व टीम के खिलाफ उतरेंगे। छांगटे जनवरी ट्रांसफर विंडो में चेन्नइयन से मुंबई में शामिल हुए और उन्होंने एटीके मोहन बागान के खिलाफ दूसरे हाफ में नई टीम की ओर से अपना डेब्यू किया था। छांगटे ने चेन्नइयन के लिए 53 मैच खेलकर 12 गोल किए है।

यह भी पढ़ें- पाॅर्न इंडस्ट्री ने बदली जिंदगी, कभी गरीबी से तंग थी कार रेसर रेनी ग्रैसी

चेन्नइयन के कोच बोजिदार बांदोविक को उम्मीद होगी कि स्ट्राइकर नेरिजुआस वाल्सकिस अपने पुराने प्रदर्शन को भूलते हुए अपने 50वें हीरो आईएसएल मैच में शानदार खेल दिखाएंगे। बांदोविक ने कहा, "हमें एकाग्रता बनाए रखने की जरूरत है। हमें विपक्षी खिलाड़ियों को नीचे दबाए रखने की जरूरत है। अब हम श्रेष्ठ टीमों में से एक के खिलाफ खेल रहे हैं, जिसके पास मजबूत खिलाड़ी हैं। हमें मैच पर फोक्स करने और मैच में दबदबा बनाए रखने की कोशिश करने की जरूरत है।"

दूसरी ओर, मुंबई भी सुधार करना चाहेगा। एटीकए मोहन बगान के खिलाफ 1-1 से ड्रा खेलने के बाद मौजूदा चैम्पियन ने हीरो आईसएल में अपने सबसे लम्बे जीतविहीन अभियान की बराबरी की। जिस आक्रामक खेल ने आईलैंडर्स को सीजन के शुरुआत चरण में टाॅप पर पहुंचाया था, वो अब क्लिक करने के लिए संघर्ष कर रहा है। इसके अलावा डिफेंस में खामियों ने उसकी मुश्किलें बढ़ाई हैं। खराब डिफेंस के चलते मुंबई अब तक सीजन में 22 गोल खा चुकी है। मुंबई के कोच डेस बकिंगहम ने कहा, "जिस तरह हमने कुछ मैच खेले हैं, मैं उससे खुश हूं। हमारे पास अभी सात मैच बचे हैं और कल से हमारा लक्ष्य जीत की पटरी पर लौटना होगा।" गाैर हो कि पिछले बार सीजन के पहले चरण में जब ये दोनों टीमों एक-दूसरे से भिड़ी थीं, तो मुंबई ने चेन्नइयन को 1-0 से हराया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+