2005 के बाद पहली बार बैलन डी'ओर की शॉर्टलिस्ट में लियोनल मेसी जगह बनाने में नाकाम
नई दिल्ली, 13 अगस्त: फ्रांस फुटबॉल ने शुक्रवार, 12 अगस्त को बैलन डी'ओर वोटिंग सूची जारी की है। इस लिस्ट में ही पिछले सीजन के सर्वश्रेष्ठ यूरोपीय फुटबॉल खिलाड़ी का निर्धारण होगा। ये फीफा विश्व कप से एक महीने पहले 17 अक्टूबर को होगा। इस 30-सदस्यीय सूची में दुनिया के शीर्ष सितारे शामिल हैं, लेकिन 2005 के बाद पहली बार लियोनेल मेस्सी इसका हिस्सा नहीं बन पाए क्योंकि अर्जेंटीना का ये दिग्गज पेरिस सेंट-जर्मेन के साथ पहले सीजन में कुछ कमाल नहीं दिखा। लियोनल के लिए यह सीजन भूलने लायक साबित हुआ।

दुनिया मं सबसे अधिक वेतन पाने वाले फुटबॉलर मेस्सी को वित्तीय जटिलताओं के कारण अपने क्लब एफसी बार्सिलोना से दूर जाने के लिए मजबूर होना पड़ा था। उसके बाद उनको PSG ने खरीदा क्योंकि ये क्लब अब तक की सबसे हाई प्रोफाइल हमलावर तिकड़ी में से एक बनाना चाहते थे। हालांकि, मेस्सी खुद को जमाने में बुरी तरह विफल रहे सीजन को में टीम के लिए कुछ करने में विफल रहे।
दूसरी ओर, मेस्सी के करीबी प्रतिद्वंद्वी, क्रिस्टियानो रोनाल्डो पिछले सीजन में मैनचेस्टर यूनाइटेड के लिए सबसे ज्यादा प्रीमियर लीग गोल करने के बाद शीर्ष 30 की लिस्ट में बने हुए हैं।
इस बात की बहुत अधिक संभावना है कि लियोनेल मेस्सी-क्रिस्टियानो रोनाल्डो युग का अंत हो गया है क्योंकि कारी बेंजेमा और थिबॉट कर्टोइस ही अपने असाधारण सीजन के बाद ट्रॉफी उठाने के लिए पसंदीदा हैं, जहां उन्होंने लालिगा, यूईएफए चैंपियंस लीग और साथ ही यूईएफए सुपर कप जीता।
अगर क्रिस्टियानो रोनाल्डो इस सीजन में बैलोन डी'ओर नहीं जीत पाते हैं, तो 2008 के बाद यह दूसरी बार होगा कि लियोनेल मेसी या रोनाल्डो में से कोई भी ट्रॉफी नहीं उठा रहा होगा।
30 खिलाड़िओं की शॉर्टलिस्ट
थिबॉट कर्टोइस, राफेल लीओ, क्रिस्टोफर नकुंकू, मोहम्मद सालाह, जोशुआ किमिच, ट्रेंट अलेक्जेंडर-अर्नोल्ड, विनीसियस जूनियर, बर्नार्डो सिल्वा, लुइस डियाज़, रॉबर्ट लेवांडोव्स्की, रियाद महरेज, कासेमिरो, ह्युंग-मिन सोन, फैबिन्हो, करीम बेंजेमा, माइक मैगन, हैरी केन, डार्विन नुनेज़, फिल फोडेन, सदियो माने, सेबेस्टियन हॉलर, लुका मोड्रिक, एंटोनियो रुडिगर, क्रिस्टियानो रोनाल्डो, केविन डी ब्रुने, डूसन व्लाहोविक, वर्जिल वैन डिज्क, जोआओ कैंसेलो, काइलियन म्बप्पे और एरलिंग हैलैंड।












Click it and Unblock the Notifications