वर्ल्ड कप जीतने के बाद रातों-रात मेसी के इन्स्टाग्राम पर फैन्स की बाढ़, इतने मिलियन फॉलोवर्स हुए
अर्जेंटीना को फुटबॉल वर्ल्ड कप का खिताबा दिलाने में मेसी का अहम योगदान रहा है। जीत के बाद उनके इन्स्टाग्राम पर फैन्स की बाढ़ आ गई।

Lionel Messi Instagram followers increased: अर्जेंटीना ने फ्रांस के खिलाफ फुटबॉल वर्ल्ड कप के फाइनल में जीत के बाद तीन दशक से भी ज्यादा समय का अकाल समाप्त कर दिया। अर्जेंटीना के कप्तान लियोनेल मेसी के लिए यह पल और भी खास था क्योंकि उन्होंने अपने करियर के 16 सालों में पहली बार इतनी बड़ी सफलता देखी। मेसी ने फ्रंट से लीड करते हुए टीम को फाइनल तक पहुंचाया और वहां भी दो गोल दागे। इस बीच अर्जेंटीना की खिताबी जीत के बाद मेसी के सोशल मीडिया फॉलोवर्स में तेजी से उछाल देखा गया है।
इन्स्टाग्राम फॉलोवर्स में दूसरे स्थान पर मेसी
फुटबॉल वर्ल्ड कप जीतने से पहले मेसी के इन्स्टाग्राम पर 376 मिलियन फॉलोवर्स थे लेकिन खिताबी जीत के बाद इसमें तेजी से वृद्धि देखी गई है।उनके इन्स्टाग्राम फॉलोवर्स अब 400 मिलियन हो गए हैं और इस मामले में वह दूसरे स्पोर्ट्सपर्सन हैं जिसके इतनी संख्या में चाहने वाले हैं। क्रिस्टियनो रोनाल्डो इस मामले में अब भी नम्बर एक पर हैं। वह 519 मिलियन फॉलोवर्स के साथ नम्बर एक पर बने हुए हैं।
मेसी की पोस्ट तेजी से हुई वायरल
वर्ल्ड कप में जीत के बाद मेसी ने ट्रॉफी हाथ में उठाए फोटो पोस्ट की थी जिसे 5 करोड़ से भी ज्यादा लोगों ने लाइक किया। इसके बाद भी उन्होंने कुछ फोटो और पोस्ट की, उनको भी काफी संख्या में लोगों ने पसंद किया। वर्ल्ड कप के बाद मेसी की हर पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है। रातों-रात मेसी के सोशल मीडिया हैंडल्स पर फैन्स का हुजूम उमड़ रहा है।
अर्जेंटीना ने टाई ब्रेकर में जीता था मैच
फ़्रांस के खिलाफ फाइनल मैच में अर्जेंटीना ने टाई ब्रेकर में जीत दर्ज की थी। मेसी ने अर्जेंटीना के लिए पहला और तीसरा गोल किया था। अर्जेंटीना के लिए दूसरा गोल डीमारियो ने किया था। वहीँ एम्बाप्पे ने फ्रांस की टीम के लिए सभी तीनों गोल किये और मैच 3-3 से बराबरी पर आ गया। एक्स्ट्रा समय समाप्त होने के बाद पेनल्टी शूटआउट से निर्णय हुआ। पेनल्टी शूटआउट में फ्रांस पिछड़ गई और अर्जेंटीना ने 4-2 से मुकाबला अपने नाम कर लिया।












Click it and Unblock the Notifications