लियोनेल मेसी भारत में खेलने आएंगे, कब और कहां होगा अर्जेंटीना की फुटबॉल टीम का मुकाबला
Lionel Messi: भारत में मौजूद लियोनेल मेसी के फैन्स के लिए खुशखबरी आई है। लियोनेल मेसी भारत आ रहे हैं और उनके साथ अर्जेंटीना की फुटबॉल टीम भी आएगी। अर्जेंटीना की टीम भारत में आकर मुकाबला भी खेलने वाली है। यह मुकाबला केरल में खेला जाएगा।
केरल के खेल मंत्री वी अब्दुल रहमान ने एक प्रेस वार्ता करते हुए लियोनेल मेसी के आने की जानकारी प्रदान की। अगले साल अर्जेंटीना की टीम एक प्रदर्शनी मैच खेलने के लिए केरल दौरे पर आ रही है। अर्जेंटीना के सामने जापान या कतर में से कोई टीम खेल सकती है।

माना जा रहा है कि लियोनेल मेसी भी इस मैच में खेलने के लिए अर्जेंटीना की टीम के साथ होंगे। कोच्चि को फ़िलहाल अस्थायी वेन्यू माना जा रहा है लेकिन अन्य शहरों के विकल्प भी खुले हुए हैं। केरल के खेल मंत्री ने इस मुकाबले के लिए होने वाले खर्च को लेकर भी प्रतिक्रिया दी है। उनका मानना है कि 100 करोड़ रुपये के करीब खर्च आएगा और इसे प्रायोजकों से पूरा करने का प्रयास किया जाएगा। व्यापारी संघ इस आयोजन को स्पॉन्सर करने के लिए आगे आया है।
केरल के खेल मंत्री ने यह भी कहा है कि अर्जेंटीना फुटबॉल एसोसिएशन का डेलिगेशन केरल आने वाला है। इस बारे में बातचीत की जाएगी। इस साल स्पेन में केरल के खेल मंत्री ने अर्जेंटीना के फुटबॉल संघ से प्रारंभिक दौर की बातचीत की थी। अब इस मामले में चीजें आगे बढ़ेगी।












Click it and Unblock the Notifications