Kylian Mbappe ने 2725 करोड़ रुपये का ऑफर लेने से किया इनकार, सामने आई ये बड़ी वजह
Kylian Mbappe News: फ्रांस के स्टार फुटबॉलर किलियन एम्बाप्पे अपने खेल में माहिर हैं। फुटबॉल में उनका नाम स्टार खिलाड़ियों में लिया जाता है। अपने छोटे से करियर में किलियन एम्बाप्पे ने कई पुरस्कार जीतने का कारनामा किया है। साल 2021 में किलियन एम्बाप्पे को ग्लोब सॉकर बेस्ट प्लेयर ऑफ द ईयर से भी सम्मानित भी किया जा चुका है।
2700 करोड़ का ऑफर: सऊदी के अल-हिलाल क्लब ने अपनी टीम से खेलने के लिए किलियन एम्बाप्पे 300 मिलियन यूरो (करीब 2725 करोड़ रुपये) का ऑफर दिया था। लेकिन फ्रांस के स्टार फुटबॉलर ने इसे लेने से मना कर दिया है। किलियन एम्बाप्पे से पहले सऊदी के अल-हिलाल क्लब ने लियोनल मेसी को अपने साथ जोड़ने की कोशिश की थी, लेकिन वह ऐसा करने में सफल नहीं हो सके थे।

किलियन एम्बाप्पे ने ठुकराया ऑफऱ: फ्रांस के अखबार एल इक्विप में छपी रिपोर्ट के मुताबिक किलियन एम्बाप्पे ने पेरिस में मौजूद अल-हिलाल क्लब के अधिकारियों से मिलने से साफ मना कर दिया था। फ्रांस के कप्तान एम्बाप्पे ने सऊदी जाने का मन कभी नहीं बनाया। एम्बाप्पे के एजेंट ने अल-हिलाल क्लब के लोगों से इस डील को लेकर किसी तरह की कोई बात नहीं की है।
पीएसजी के साथ नहीं बढ़ाना चाहते अपना करार: किलियन एम्बाप्पे मौजूदा समय में पीएसजी (पेरिस सेंट-जर्मैन एफ.सी.) क्लब का हिस्सा हैं। लेकिन जून 2024 के बाद वह पीएसजी के साथ अपना करार आगे नहीं बढ़ाना चाहते हैं। जिसके बाद दूसरे क्लब की टीमों ने आने वाले सालों के लिए किलियन एम्बाप्पे संपर्क करना शुरू कर दिया है। इन्हीं टीमों से एक टीम अल-हिलाल क्लब भी थी। जिन्होंने रिकॉर्ड पैसा देकर किलियन एम्बाप्पे को अपनी टीम में शामिल करने की कोशिश की, लेकिन वह ऐसा करने में कामयाब नहीं हो सके।












Click it and Unblock the Notifications