Kal Ka Match Kon Jeeta: कल का मैच कौन जीता- भारत vs कतर
Kal Ka Match Kon Jeeta: फीफा वर्ल्ड कप 2026 क्वालीफायर के दूसरे राउंड में भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा। कतर के खिलाफ भारत को 3-0 से हार झेलनी पड़ी। साल 2022 फीफा वर्ल्ड कप मेजबानी करने वाला कतर ने भारत के खिलाफ दमदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की। कतर के खिलाड़ियों ने भारतीय टीम को इस मुकाबले में वापसी करने का कोई मौका नहीं दिया।
भारत के पास अब भी मौका: हालांकि, इस हार के बाद भी भारतीय टीम फीफा वर्ल्ड कप 2026 के क्वालीफाइंग करने की रेस से अभी पूरी तरह से बाहर नहीं हुई है। भारत के पास अभी भी फीफा वर्ल्ड कप में क्वालीफाई करने का मौका बना हुआ है। भारत और कतर के बीच खेले गए इस मुकाबले में कतर की टीम में शानदार शुरुआत की और पूरे मुकाबले के दौरान भारतीय टीम पर अपना दबदबा बनाए रखा। मैच के चौथे मिनट पर ही कतर ने पहला गोल कर भारतीय टीम पर अपनी बढ़त बना ली।

कतर ने दिखाया शानदार खेल: पहले हॉफ तक कतर भारत के खिलाफ एक जीरो से आगे थी। दूसरे हॉफ में भारतीय टीम से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही थी। लेकिन दूसरे हॉफ की शुरुआत में ही कतार ने दूसरा गोल कर अपनी बढ़त को दोगुनी कर ली। कतर की टीम दो जीरो से आगे चली गई। कतर की तरफ से अल्मोज अली ने दूसरा गोल करने का काम किया। वहीं 86 मिनट में यूसुफ ने कतर के लिए तीसरा गोल कर भारत की जीत की उम्मीदों को लगभग खत्म कर दी।
ऐसे कर सकती है क्वालीफाई: कतर की टीम ने इससे पहले अफगानिस्तान को 8-1 से हारने का कारनामा किया था। इस हार के बाद भारत के पास अपने ग्रुप स्टेज के आखिरी मुकाबले को जीत कर क्वालीफायर राउंड में बने रहने का मौका होगा। भारत को अपना अगला मैच अफगानिस्तान के खिलाफ खेलना है। अफगानिस्तान के खिलाफ भारत की कोशिश हर हाल में दर्ज करने पर होगी। भारत और कुवैत दोनों के अंक इस समय समान है। ऐसे में अगर कुवैत अपने दोनों मैच अफगानिस्तान और कतर से हार जाता है और भारत अफगानिस्तान से जीत जाता है तो फिर वह अगले राउंड के लिए क्वालीफाई कर लेगी।












Click it and Unblock the Notifications