ISL 2022: ओड़िसा के साथ ड्रा खेलने पर मजबूर हुआ मोहन बागान, गोल करके के कई मौके गंवाए

गोवा, 23 जनवरी: गोल करने के कई मौके चूकने के कारण एटीके मोहन बगान रविवार को फतौर्डा स्थित पंडित जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) 2021-22 के लीग मैच में ओड़िसा एफसी के साथ गोलरहित ड्रा खेलने पर मजबूर हुआ।

ISL 2022 OFC vs ATKMB: Odisha FC played a draw match against ATK Mohun Bagan

कोच जुआन फेर्रांडो की टीम बगान 10 मैचों में 16 अंक हो गए हैं और वो सातवें स्थान पर बनी हुई है। महरून एंड ग्रीन ब्रिगेड ने चार मैच जीत हैं और चार ड्रा खेले हैं। वहीं, ओडिसा 12 मैचों में 17 अंकों के साथ तालिका में छठे स्थान पर बरकरार है। कोच किनो गार्सिया की टीम ओड़िसा ने पांच मैच जीते हैं और दो ड्रा खेले हैं।

यह भी पढ़ें- ISL: बेंगलुरू-गोवा का मैच हुआ ड्रा, सुनील छेत्री ने की सबसे ज्यादा गोल के रिकॉर्ड की बराबरी

मैच में खिलाड़ियों द्वारा लगातार अवसर चूकने के कारण मोहन बगान के हाथों जीत फिसल गई और पूरे समय तक दबदबा बनाने के बावजूद उसे 0-0 से ड्रा खेलने पर मजबूर होना पड़ा। अंक बांटने की वजह से बगान अंक तालिका की शीर्ष चार टीमों में स्थान बनाने से चूक गई। वैसे, मैच में कोलकाता की टीम की तरफ से 17 शॉट्स लगाए गए लेकिन लक्ष्य की तरफ छह ही लगे, जिन्हें ओड़िसा के गोलकीपर अर्शदीप सिंह और डिफेंस ने नाकाम किया। वहीं, ओड़िसा की ओर से 13 शॉट्स में से मात्र तीन ही लक्ष्य की तरफ दागे गए। ओड़िसा के मिडफील्डर थोइबा सिंह को मिडफील्ड पर दमदार खेल देखने के लिए हीरो ऑफ द मैच अवार्ड से नवाजा गया।

पहले हाफ में भी दबदबा महरून एंड ग्रीन ब्रिगेड की आक्रामक फुटबॉल का रहा। रॉय कृष्णा, डेविड विलियम्स और लिस्टन कोलासो की अटैकिंग तिकड़ी ने बार-बार हमले बोल करके ओड़िसा एफसी के बॉक्स में गोल करने मौके तो खूब बनाए, लेकिन स्कोर नहीं कर सके। बगान के खिलाड़ी ज्यादातर अवसर पर सही निशाने लगाने से चूकते रहे। कुछ मौकों पर ओड़िसा एफसी की डिफेंस और गोलकीपर अर्शदीप सिंह ने मशक्कत करते हुए कई विपक्षी हमलों को नाकाम किया। अर्शदीप ने तीन अवसरों पर अपनी टीम के खिलाफ गोल होने से बचाया। लिहाजा, मध्यांतर तक स्कोर 0-0 रहा।

आज लम्बे अंतराल के बाद मोहन बगान की टीम मैदान पर उतरी थी, क्योंकि उसके खिलाड़ी और कोचिंग स्टाफ कोविड 19 की चपेट में आ गए थे। इस बीच, बगान के तीन मैचों को स्थगित करना पड़ा, जिनमें से ओड़िसा के खिलाफ ये मुकाबला भी शामिल था, जो आज खेला गया। इससे पूर्व महरून एंड ग्रीन ब्रिगेड ने अपना पिछला मैच पांच जनवरी को खेला था, जिसमें उसने हैदराबाद एफसी से 2-2 से ड्रा खेला था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+