ISL 2022 : केरला ने जीती चेन्नइयन से "करो या मरो" की जंग

गोवा : केरला ब्लास्टर्स एफसी ने चेन्नइयन एफसी से "करो या मरो" की जंग जीतकर हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) 2021-22 के सेमीफाइनल में पहुंचने की अपनी संभवनाओं को मजबूत किया है। परेरा डियाज के दो और कप्तान एड्रियन लुना के गोल की मदद ब्लास्टर्स ने शनिवार को वास्को डे गामा स्थित तिलक मैदान स्टेडियम में खेला गया लीग मुकाबला 3-0 से जीत लिया। केरला के राइट-बैक संजीव स्टालिन को डिफेंडिंग से साथ बेहतरीन अटैकिंग खेल के लिए हीरो ऑफ द मैच अवार्ड से नवाजा गया।

ISL 2022

अपनी आठवीं जीत से केरला ने अंक तालिका में एक स्थान की छलांग लगाकर अपनी सेमीफाइनल की संभावनाओं को कायम रखा है। कोच इवान वुकोमैनिक के ब्लास्टर्स 18 मैचों आठ जीत और छह ड्रा से 30 अंक लेकर चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं। वहीं, अपनी नौवीं हार के कारण चेन्नइयन अंक तालिका में आठवें स्थान पर बनी हुई है। अंतरिम कोच सबिर पाशा की टीम 19 मैचों से 20 अंक जुटा सकी है।

यह भी पढ़ें- VIDEO : गुनाथिलका ने 3 गेंद में जड़े 16 रन, फिर जडेजा ने यूं लिया बदला

मैच का पहला गोल 52वें मिनट में आया, जब परेरा डियाज ने केरला ब्लास्टर्स को 1-0 से आगे कर दिया। हाफ लाइन के करीब से हरमनजोत खाबरा के लम्बे थ्रू-पास को बॉक्स के ठीक बाहर एंड्रियन लुना ने जीता और कंधे से गेंद छह गज के एरिया की दिशा दी, जहां मौजूद अर्जेंटाइन स्ट्राइकर डियाज ने टिप्पा खाकर उछाल ले रही गेंद को राइट फुटर शॉट लगाकर अपनी पिछली दो गलतियां सुधार ली। 55वें मिनट में अर्जेंटाइन स्ट्राइकर डियाज ने मैच का अपना दूसरा गोल करके केरला की बढ़त को 2-0 कर दिया। यह गोल उस समय हुआ जब एक पीछे से आए लम्बे पास को एल्वेरो वाजक्वेज ने ऐड़ी से एक जादुई टच लगाया और पहला मौका मिला संजीव स्टालिन को। संजीव ने अपने साथ लगे डिफेंडरों को छकाने के बाद लेफ्ट फुटर लगाया लेकिन गेंद शॉट क्रॉसबार से टकरा गई और रिबाउंड पर वापसी आती गेंद को डियाज ने हैडर से वापस गोलपोस्ट की तरफ धकेल दिया।

90वें मिनट में कप्तान एड्रियन लुना ने फ्री-किक को गोल में तब्दील करके केरला के पक्ष में स्कोर 3-0 कर दिया। उरुग्वे के अटैकिंग मिडफील्डर लुना का राइट फुटर शॉट गोलकीपर विशाल कैथ को छकाते हुए गोलजाल में जा उलझा। केरला को बॉक्स से थोड़ी सी दूरी पर यह सुनहरा अवसर उस समय मिला जब गेंद लेकर बॉक्स के अंदर घुसने की कोशिश में दौड़ रहे संदीप सिंह पर सुहैल पाशा ने पीछे फाउल कर दिया।

पहला हाफ गोलरहित रहा। इसकी वजह रही चेन्नइयन एफसी का ज्यादातर समय डिफेंसिव खेलना। कप्तान अनिरुद्ध थापा की टीम ने ना तो ज्यादा हमले किए और ना ही अपने ऊपर हमले होने दिए। यानी कि दोनों तरफ से बहुत कम गोल करने के अवसर बने। और जो बने भी उनमें से सभी पर खिलाड़ी चूके। केरला की तरफ से परेरा डियाज ने दो बार सुनहरा मौके गंवाए जबकि चेन्नइयन के व्लादिमीर कोमैन की फ्री-किक क्रॉसबार को हिट कर गई। जस्टिन जॉबी कॉर्नर किक पर हैडर नहीं लगा सके और दूसरे अवसर पर वह जेरी के क्रॉस को सटीक टच देने से चूके। ये दोनों अवसर चेन्नइयन के जवाबी हमलों पर बने थे। दोनों टीमें 0-0 के स्कोर पर हाफटाइम ब्रेक पर गईं। आज के परिणाम के बाद इस सीजन में दोनों टीमों के बीच मुकाबलो में दबदबा केरला ब्लास्टर्स का रहा। क्योंकि पिछली बार सीजन के पहले चरण में जब ये दोनों टीमों भिड़ी थीं, तो केरला 3-0 से जीती थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+