ISL 2022 : सेमीफाइनल में जगह पक्की करने के लिए भिड़ेंगे जमशेदपुर और मुंबई सिटी

गोवा: हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) 2021-22 में फिर से निर्धारित किए गए लीग मुकाबले में मौजूदा चैम्पियन मुंबई सिटी एफसी और जमशेदपुर एफसी भिड़ेंगे, तो दोनों टीमों का लक्ष्य गुरुवार को बैम्बोलिन स्थित एथलेटिक स्टेडियम में जीत हासिल करके सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की करना होगा। मुंबई 15 मैचों से 25 अंक लेकर तालिका में पांचवें स्थान पर है। जमशेदपुर के भी उसके बराबर अंक हैं लेकिन उसके पास एक मैच अतिरिक्त है और वो बेहतर गोल औसत के आधार पर चौथे स्थान पर है। आगामी मैच में जीत दोनों टीमों को तीसरे स्थान पर ले जाएगी और लीग लीडर हैदराबाद एफसी और दूसरे स्थान पर मौजूद एटीके मोहन बगान से अंतर कम करने में मदद करेगी।

ISL 2022

मुंबई ने लगातार दो जीत से अपने खराब दौर को पीछे छोड़ दिया है। ओडिशा एफसी के खिलाफ 4-1 से जीत में विंगर बिपिन सिंह का चमकना उसके लिए अच्छी खबर है। बिपिन ने उस मैच में दो गोल किए थे और एक में सहायता प्रदान की थी। इस तरह उनकी तीन गोल में भूमिका रही, जो कि हीरो आईएसएल 2021-22 के एक मैच में उनका सबसे बड़ा योगदान है। मुंबई के कोच डेस बकिंघम ने कहा, "हम चार मैचों से अपराजित रहे हैं। हम सीजन के मध्यांतर में वापसी कर रहे हैं और उस स्थिति के आसपास आ रहे हैं जहां हम रहना चाहते थे, जो शीर्ष चार है। हम बस अपने खेल में तेज रहना चाहते हैं। इस गति को जारी रखना महत्वपूर्ण है।" जमशेदपुर एफसी के बारे में उन्होंने कहा, "वो हमारे लिए एक और कठिन चुनौती होगी। हम सिर्फ खुद पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं।"

यह भी पढ़ें- PKL 2022 : यूपी योद्धा अंतिम लीग मुकाबला कल, योद्धाओं ने कसी कमर

दूसरी ओर, केरला ब्लास्टर्स पर 3-0 की जीत से पता चलता है कि जमशेदपुर भी अच्छे स्कोरिंग टच में है। डैनियल चीमा चुक्वु इस टीम में शामिल होने के बाद से लगातार गोल कर रहे हैं। नाईजीरियाई स्ट्राइकर ने जमशेदपुर के लिए खेले तीन मैचों में तीन गोल किए हैं। जमशेदपुर सेट-पीस (कॉर्नर किक और फ्री- किक) में स्कोर करने के मामले में मजबूत और इस सीजन में सबसे ज्यादा आठ गोल कर चुकी है, जो किसी भी अन्य क्लब से ज्यादा है। ग्रेग स्टीवर्ट ने केरला के खिलाफ डबल स्कोर करके पांच मैचों से गोल से दूरी खत्म की। जमशेदपुर के कोच ओवेन कोयल ने कहा, "यह एक कठिन मैच होने जा रहा है, लेकिन हम जानते हैं कि अगर हम अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हैं, तो हम किसी भी शीर्ष और मजबूत टीम के खिलाफ मैच जीत सकते हैं। हमें अपने सबसे अच्छे स्तर पर बने रहना होगा।" पिछली बार सीजन के पहले चरण में जब ये दोनों टीमें आपस में भिड़ी थीं, तो मुंबई ने हाई स्कोरिंग मैच 4-2 से जीता था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+