मुम्बई सिटी एफसी और हैदराबाद एफसी का मुकाबला, लीग शील्ड के लिए होगी जोर आजमाइश

ISL 2022-23

मुम्बई, 3 फरवरी: मुम्बई फुटबॉल एरिना शनिवार को मुम्बई सिटी एफसी और हैदराबाद एफसी के बीच हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के जोरदार मुकाबले के लिए तैयार है। तालिका के शीर्ष पर मौजूद आइलैंडर्स के पास मौजूदा आईएसएल चैम्पियनों पर सात अंकों की बढ़त है, और वे बहुत देर किए बिना हीरो आईएसएल लीग विनर्स शील्ड हासिल करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ना चाहेंगे।

मुम्बई सिटी एफसी ने पिछले हफ्ते अपने अभियान के दौरान 46वां और 47वां गोल करके कुछ नए रिकॉर्ड बनाए। किसी अन्य हीरो आईएसएल टीम ने इससे पहले लीग चरण के दौरान इतने अधिक गोल नहीं किए हैं। जमशेदपुर एफसी पर जीत के बाद आईलैंडर्स ने 16 मैचों में अपराजित रहने का नया रिकॉर्ड बनाया है और इसके साथ ही उन्होंने एटीके मोहन बागान और एफसी गोवा के बनाए पिछले रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है।

हेड कोच डेस बकिंघम के आइलैंडर्स पिछले हफ्ते रेड माइनर्स के खिलाफ इस सीजन में पहली बार मैच हारने के करीब पहुंचते नजर आए। हालांकि, जमशेदपुर में मैच के अंतिम दस मिनट में किए गए दो गोलों ने उनके खाते में तीन और अंक जोड़ दिए।

लल्लिंजुआला छांगटे ने पहला गोल किया और दूसरे में सहायता प्रदान की थी। इस विंगर ने अब तक खेले 16 मैचों में नौ गोल किए हैं और पांच में सहायता प्रदान की है। मुम्बई सिटी एफसी अपने प्रमुख मिडफील्डर अहमद जाहौह के बिना खेलेगी, जिन्हें पिछले सप्ताह सीजन का अपना चौथा येलो कार्ड दिखाया गया था।

हेड कोच डेस बकिंघम ने कहा, "यह मैच उन 16 मुकाबलों से अधिक महत्वपूर्ण नहीं है, जो हमने इससे पहले खेले हैं और इसके बाद खेले जाने वाले तीन से कम महत्वपूर्ण भी नहीं हैं। हम हमेशा मैच दर मैच आगे बढ़ते हैं और हर मुकाबले के बाद बेहतर होते जा रहे हैं।" उन्होंने कहा, "जब आप सीजन में लम्बी अवधि के लिए अपने शुरुआती एकादश के खिलाड़ियों को गंवा देते हो, तो वे चूक जाते हैं। लेकिन हम इस साल एक या दो खिलाड़ियों पर निर्भर नहीं हैं।"

हैदराबाद एफसी ने ब्रेक पर जाने से पहले ईस्ट बंगाल एफसी के खिलाफ मैच खेला था, जिसे देखने के लिए बकिंघम दर्शकदीर्घा में मौजूद थे। मौजूदा चैम्पियनों ने टॉर्च बियरर्स के खिलाफ 2-0 की आसान जीत से तीन अंक हासिल किए। अब, हेड कोच मैनोलो मार्कुएज के मौजूदा चैम्पियन एक अतिरिक्त मैच अपने पास रखते हुए अंतर को चार अंक तक लाने का लक्ष्य रखेंगे।

आइलैंडर्स की तरह, हैदराबाद एफसी इस सीजन में मोहम्मद यासिर और हालिचरण नार्जरी के साथ दोनों फ्लैंक्स से शानदार रही है। हालांकि, नार्जरी की चोट के कारण मार्कुएज बाएं फ्लैंक पर रोहित दानू को उतारने के लिए मजबूर हुए।

स्थानांतरण की अटकलों से घिरे, नार्जरी ने मौजूदा चैम्पियनों के लिए पिछले दो गेम नहीं खेले हैं। 28 वर्षीय इस विंगर ने गोल दागा था जब ये दोनों टीमें इस सीजन के शुरुआती मैच में भिड़ी थी। उनकी उपलब्धता को लेकर अनिश्चितता है और ऐसे में हैदराबाद एफसी के लिए चुनौतियां इस सीजन में अब तक की अपने सबसे अहम मैच से पहले बढ़ गई हैं।

मार्कुएज ने कहा, "हम लीग में एक महान कोच की सर्वश्रेष्ठ टीम के खिलाफ खेलेंगे। मेरे उनके (बकिंघम) के साथ बहुत अच्छे संबंध हैं। उनके पास अच्छे विदेशी खिलाड़ी हैं और इससे भारतीय खिलाड़ियों को हमेशा अपने खेल में सुधार करने में मदद मिलती है।" उन्होंने कहा, "वे बहुत कम चोटों के साथ एक संपूर्ण टीम हैं। वे अपने शुरुआती लाइनअप में बहुत कम या कोई बदलाव नहीं करते हैं, जिससे उनको निरंतरता बनाए रखने में मदद मिलती है।"

Recommended Video

    IND vs AUS: Australia के खिलाफ Test Cricket में इतिहास रचने के करीब Pujara | वनइंडिया हिंदी

    इन दोनों टीमों के बीच सात हीरो आईएसएल मुकाबलों में से तीन ड्रा में समाप्त हुए हैं। दोनों टीमों ने दो-दो मैच जीते हैं। आइलैंडर्स ने अपने पिछले चार प्रयासों में हैदराबाद एफसी को नहीं हराया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+