ISL 2022-23: मुंबई सिटी एफसी की टॉप परफॉरमेंस जारी, नॉर्थईस्ट यूनाइटेड एफसी को 4-0 से हराया

Mumbai City FC

मुम्बई, 19 जनवरी: मुम्बई सिटी एफसी ने गुरुवार को हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) 2022-23 में अपने अपराजित रहने का सिलसिला 15 मैचों तक पहुंचाते हुए लीग शील्ड खिताब पर अपनी पकड़ को और मजबूत कर लिया। आइलैंडर्स ने अपने घरेलू मैदान मुम्बई फुटबॉल एरिना में खेले गए मैचवीक 16 मुकाबले में नॉर्थईस्ट यूनाइटेड एफसी को 4-0 से धो डाला। मुम्बई सिटी की जीत में मोरोक्कन मिडफील्डर अहमद जाहौह (पांचवें), अर्जेंटीनी स्ट्राइकर जॉर्ज परेरा डियाज (11वे मिनट में), नॉर्थईस्ट यूनाइटेड के राइट-बैक एलेक्स साजी (15वें, आत्मघाती गोल) और विनीत राय (45वें मिनट में) ने गोल दागे।

आज रिकॉर्ड लगातार दसवीं जीत के साथ ही हेड कोच डेस बकिंघम के आइलैंडर्स ने अपने शीर्ष स्थान को मजबूती देते हुए दूसरे स्थान पर मौजूद हैदराबाद एफसी पर अपनी बढ़त सात अंकों तक पहुंचा दिया है। मुम्बई सिटी एफसी के 15 मैचों में 12 जीत और तीन ड्रा से 39 अंक हो गए हैं। वहीं, अपनी 13वीं हार के बाद हेड कोच विन्सेन्जो ऐनीज के हाईलैंडर्स सबसे निचले 11वें स्थान पर बने हुए हैं। नॉर्थईस्ट यूनाइटेड के 15 मैचों में एक जीत, एक ड्रा और 13 हार से चार अंक हैं।

मैच का पहला गोल पांचवें मिनट में आया, जब मोरोक्कन मिडफील्डर अहमद जाहौह ने मुम्बई सिटी को 1-0 की शुरुआती बढ़त दिला दी। अटैकिंग थर्ड पर मिली फ्री-किक पर उन्होंने लगभग 30 मीटर की दूरी से करारा राइट फुटर शॉट लगाकर गेंद को गोलजाल में उलझा दिया जबकि गोलकीपर मिरशाद मिचु अपनी डिफेंसिव वॉल में मौजूद रोमेन फिलिपोटेक्स से गेंद के डिफ्लेक्शन के कारण बचाव करने में विफल रहे।

11वें मिनट में अर्जेंटीनी स्ट्राइकर जॉर्ज परेरा डियाज ने मुम्बई सिटी की बढ़त को 2-0 कर दिया। दाहिने फ्लैंक पर जाहौह से लम्बा थ्रू-पास लेने के बाद विंगर लल्लिंजुआला छांगटे गेंद लेकर बॉक्स के अंदर घुसे और अपने आगे नॉर्थईस्ट यूनाइटेड के डिफेंडरों देखकर गेंद डियाज की ओर हल्के से सरका दी और उन्होंने पहले टच पर राइट फुटर शॉट से गेंद को लेफ्ट बॉटम कॉर्नर पर भेज दिया।

15वें मिनट में मुम्बई सिटी की बढ़त 3-0 हो गई, जब नॉर्थईस्ट यूनाइटेड के राइट-बैक एलेक्स साजी आत्मघाती गोल कर बैठे। बॉक्स के अंदर स्कॉटिश मिडफील्डर ग्रेग स्टीवर्ट ने शॉट लगाया, लेकिन बचाव करने की कोशिश कर रहे साजी से गेंद डिफ्लेक्ट होकर गोल लाइन पार कर गई।

45वें मिनट में विनीत राय ने गोल करके मुम्बई सिटी के पक्ष में स्कोर 4-0 कर दिया। अटैकिंग थर्ड पर अपुया से दाहिनी तरफ से क्रॉस लेने के बाद विनीत ने थोड़ा आगे जाकर करारा राइट फुटर शॉट लगाकर गेंद को गोलजाल में उलझा दिया जबकि गोलकीपर मिरशाद मिचु दाहिनी तरफ डाइव लगाने के बावजूद गेंद को छू तक नहीं पाए।

Recommended Video

    IPL 2023: MS Dhoni ने उठा लिया बल्ला, IPL में अब आएगा तूफान | वनइंडिया हिंदी

    यह दोनों टीमों के बीच हीरो आईएसएल में 18वां मुकाबला था और आज आइलैंडर्स ने नौवीं जीत हासिल की है, जबकि हाईलैंडर्स ने पांच मैच जीते हैं, और चार मुकाबले ड्रा में समाप्त हुए हैं। आज की जीत से मुम्बई सिटी ने इस सीजन में दोनों टीमों के बीच भिड़ंत में जीत का डबल पूरा किया। क्योंकि गुवाहाटी में खेले गए पहले चरण के मैच में मुम्बई सिटी एफसी ने नॉर्थईस्ट यूनाइटेड एफसी को 3-1 से हराया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+