ISL 2022-23: प्लेऑफ की रेस के लिए चेन्नइयन एफसी और जमशेदपुर एफसी के बीच अहम मुकाबला

इंडियन सुपर लीग 2022-23 में चेन्नइयन एफसी और जमशेदपुर एफसी अपने पिछले मैचों की हार से उभरते हुए प्लेऑफ की रेस में आगे जाने के लिए एक अच्छा मुकाबला खेलने की उम्मीद करेंगी

ISL 2022-23

जमशेदपुर, 6 जनवरी: जमशेदपुर एफसी हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) 2022-23 के मैचवीक 14 मुकाबले में शनिवार को जमशेदपुर के जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में चेन्नइयन एफसी की मेजबानी करेगी। जमशेदपुर एफसी इस समय पांच अंकों के साथ 10वें स्थान पर है, जबकि चेन्नइयन एफसी 14 अंक लेकर 7वें स्थान पर है और दोनों टीमों के पास हाल के हफ्तों में अंक गंवाने वालीं एफसी गोवा और ओडिशा एफसी को अपने प्लेऑफ के लिए चुनौती देने का मौका है। चेन्नइयन के पास इन दोनों टीमों के खिलाफ एक मुकाबला अतिरिक्त है और अपने अगले दो मैचों में जीत उन्हें तालिका के सीधे प्लेऑफ जोन में पहुंचा सकती है।

हालांकि, इस मुकाबले में दोनों टीमें हार का सामना करने के बाद उतरेंगी। जमशेदपुर एफसी कोच्चि में मेजबान केरला ब्लास्टर्स से 1-3 से हार गई थी, और चेन्नइयन एफसी ने फॉर्म में चल रहे मुम्बई सिटी एफसी के हाथों 1-2 से हारने से पहले कड़ा संघर्ष किया था।

दो हफ्ते पहले एफसी गोवा के खिलाफ एक अंक अर्जित करने वाले बैक-थ्री फॉर्मेशन के साथ रहने के बावजूद, जमशेदपुर एफसी पिछले हफ्ते केरला ब्लास्टर्स की हाई-प्रेसिंग की नीति के आगे टिक नहीं सकी। अब यह देखा जाना बाकी है कि क्या उनके मुख्य कोच ऐडी बूथ्रॉयड आगामी मैच में इस फॉर्मेशन के साथ टिके रहेंगे या फिर कुछ बदलाव करेंगे।

बूथ्रॉयड ने मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में स्वीकार किया कि उनकी टीम को मुकाबलों को बेहतर तरीके से शुरू करने की जरूरत है। उन्होंने कहा, "यह स्पष्ट रूप से कुछ ऐसा है जो हमारे आंकड़ों में बड़ा अंतर लाएगा। अगर, हम मैच के महत्वपूर्ण क्षणों में आसानी से गोल खाना बंद कर देते हैं, तो तालिका में हमारी जगह बेहतर होगी।"

10 दिसंबर को नॉर्थईस्ट यूनाइटेड एफसी को 7-3 से हराने के बाद से चेन्नइयन एफसी ने एक भी मैच नहीं जीता है। उस दिन अब्देलनासर एल खयाती शानदार फॉर्म में थे। उन्होंने उस मैच में हैट्रिक बनाई थी और वह सात गोल के साथ अभी भी क्लिटन सिल्वा और लल्लिन्जुआला छांगटे के साथ आईएसएल गोल स्कोरर सूची में संयुक्त रूप से शीर्ष पर हैं। खयाति के साथ, चेन्नइयन एफसी लीग में हर टीम के लिए खतरा बनी हुई है।

मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में शीर्ष-4 और खिताब जीतने की महत्वाकांक्षाओं के बारे में पूछे जाने पर चेन्नइयन एफसी के मुख्य कोच थॉमस ब्रैडरिक ने अपेक्षाओं को कम कर दिया। उन्होंने कहा, "हम यहां विकास करने आए हैं, और हम शून्य से शुरू करते हैं। हम टीम बनाते हैं, हम टीम को विकसित करते हैं, और हम प्रतिस्पर्धी हैं।"

दोनों टीमों ने हीरो आईएसएल में 11 बार एक-दूसरे का सामना किया है। चेन्नइयन एफसी पांच जीत, तीन हार और तीन ड्रा के साथ आपसी भिड़ंत में दबदबा रखती है। नवम्बर में पहले चरण में जब दोनों टीमें मिली थी, तो चेन्नइयन एफसी ने 3-1 से जीत हासिल की। चेन्नइयन एफसी के लिए पीटर स्लिस्कोविक, विंसी बैरेटो और एल खयाति ने गोल किए, जबकि जमशेदपुर एफसी की तरफ से ईशान पंडिता ने एकमात्र गोल किया था।

Recommended Video

    IND vs NZ: Virat Kohli और Rohit Sharma होंगे सीरीज से बाहर, BCCI ने किया साफ | वनइंडिया हिंदी *News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+