ISL 2022-23: जमशेदपुर एफसी के खिलाफ पूरे तीन अंक हासिल करना चाहेगा ईस्ट बंगाल एफसी
इंडियन सुपर लीग के मौजूदा सीजन में प्लेऑफ में जाने की जद्दोजहद के तहत ईस्ट बंगाल एफसी की निगाहे जमशेदपुर एफसी के खिलाफ पूरी तीन अंक हासिल करने पर होंगी।

कोलकाता, 12 जनवरी: ईस्ट बंगाल एफसी इस सीजन में पहली बार रिवर्स फिक्सर के परिणाम को दोहराने और लगातार दो घरेलू जीत हासिल करने की कोशिश करेगी, जब टॉर्च बियरर्स शुक्रवार को अपने घरेलू मैदान विवेकानंद युबा भारती क्रीड़ांगन में जमशेदपुर एफसी की मेजबानी करेंगे। पिछली बार जब ये दोनों टीमें इस सीजन के पहले चरण में भिड़ी थीं, तो टॉर्च बियरर्स ने रेड माइनर्स पर 3-1 की जीत के बाद पूरे तीन अंक हासिल किए थे।
बेंगलुरू एफसी के खिलाफ जीत के साथ घरेलू मैदान पर हार के सिलसिले को समाप्त करने के बाद, ईस्ट बंगाल एफसी को पिछले हफ्ते ओडिशा में 3-1 से हार का सामना करना पड़ा। वे सिर्फ दस मिनट के बाद आगे थे लेकिन 90वें मिनट तक न उसको बढ़ा सके और ना ही फायदा नहीं उठा सके।
क्लिटन सिल्वा ने पिछले हफ्ते सीजन का अपना आठवां गोल किया और गोल स्कोरर सूची में सबसे ऊपर हैं। ब्राजीली फॉरवर्ड ने लगातार दो मैचों में गोल किए हैं और उनका लक्ष्य जमशेदपुर एफसी के खिलाफ इस सिलसिले को जारी रखने का होगा।
मुख्य कोच स्टीफन कॉन्सटेंटाइन अभी भी पहली पसंद के गोलकीपर कमलजीत सिंह के बिना ही टीम उतार सकते हैं। हालांकि, अटैक में, उन्हें मजबूत मिलेगी क्योंकि सुहैर वीपी पिछले सप्ताह अपना निलंबन झेलने के बाद टीम में वापस आ गए हैं।
टॉर्च बियरर्स के मुख्य कोच स्टीफन कॉन्सटेंटाइन ने कहा, "इस लीग में कोई भी मैच आसान नहीं हैं। हम जमशेदपुर में तीन अंक हासिल करने में सफल रहे और हमने अपना पिछला घरेलू मैच भी जीता था। हम नए साल का पहला घरेलू मैच भी जीतने की कोशिश करेंगे।" उन्होंने कहा, "यह एक कड़ा संघर्ष होगा, और मुझे यकीन है कि वे (जमशेदपुर एफसी) इसकी तैयारी के साथ आएंगे। तालिका में खराब स्थिति के बावजूद वो एक अच्छी टीम है। हमें जीत के लिए संघर्ष करना होगा।"
जमशेदपुर एफसी पिछले हफ्ते नौ मैचों में अपनी पहली जीत दर्ज करने वाले थे, लेकिन मरीना मचान्स ने मैच के आखिरी आधे घंटे में दो गोल करके बराबरी हासिल कर ली और रेड माइनर्स को एक अंक-एक बांटने पर मजबूर कर दिया।
जैसा कि क्लब के मुख्य स्ट्राइकर गेंद को नेट के पीछे पहुंचाने में विफल रहे, लेकिन विंगर ऋत्विक दास ने पिछले सप्ताह मैच में दो गोल दागे। मिडफील्डर राफेल क्रिवेलारो ने दास के दो गोलों में से एक में सहायता प्रदान करके अपना पहला गोल योगदान दिया।
रेड माइनर्स के मुख्य कोच ऐडी बूथ्रॉयड मिडफील्डर प्रणय हलदर को स्थायी ट्रांसफर पर क्लब में वापस देखकर प्रसन्न होंगे। हलदर ने अपने लोन कार्यकाल के दौरान पिछले साल जमशेदपुर एफसी के साथ हीरो आईएसएल शील्ड जीती थी। रेड माइनर्स ने डायलन फॉक्स के साथ करार पर भी हस्ताक्षर किए हैं, लेकिन ऑस्ट्रेलियाई डिफेंडर ईस्ट बंगाल एफसी के खिलाफ नहीं खेलेगा।
रेड माइनर्स के मुख्य कोच ऐडी बूथ्रॉयड ने कहा, "डायलन (फॉक्स) को थोड़ी परेशानी है, इसलिए उसने टीम के साथ यात्रा नहीं की है, लेकिन वह फिट हो जाए और अगले मैच के लिए उपलब्ध रहेगा। प्रणय शानदार ट्रैक रिकॉर्ड के साथ एक बहुत अच्छे खिलाड़ी है। राफेल (क्रिवेलारो) समेत, हमने अब तक टीम में तीन अच्छे जोड़े हैं।" उन्होंने कहा, "हमारा यथार्थवादी लक्ष्य यह है कि जितना हो सके तालिका में उतना ऊंचा जाना है। हमें बस अपने नए खिलाड़ियों के साथ खुद पर ध्यान केंद्रित करना है और जब तक हम टेबल पर जितना हो सके उतना ऊपर नहीं पहुंच जाते हैं, तब तक कोशिश करते रहेंगे।"
Recommended Video

ये दोनों टीमें हीरो आईएसएल में पांच मौकों पर भिड़ चुकी हैं। ईस्ट बंगाल एफसी दो बार जीती है, जबकि जमशेदपुर एफसी सिर्फ एक बार जीती है। दो मैच ड्रा में समाप्त हुए हैं।












Click it and Unblock the Notifications