ISL 2022-23: बेंगलुरू एफसी को अपने शुरुआती मैच में नॉर्थईस्ट यूनाइटेड एफसी पर मिली 1-0 से जीत

इंडियन सुपर लीग (Indian Super League 2022-23) में बेंगलुरु फुटबॉल क्लब ने अपना शुरुआती मैच जीत लिया है। यह मुकाबला बेंगलुरु के श्रीकांतीरवा स्टेडियम में खेला गया और इस मैच में बेंगलुरु को जीत हासिल करने के लिए काफी संघर्ष करना पड़ा जहां उन्होंने नॉर्थईस्ट यूनाइटेड एफसी को 1-0 से हराकर 3 अंक जुटाने में कामयाबी हासिल की। दूसरी ओर नॉर्थ ईस्ट थोड़ा दुर्भाग्यशाली रहे क्योंकि उन्होंने पिछड़ने के बावजूद बेहतरीन खेल दिखाया लेकिन उनका एक गोल अमान्य हो गया जिसके चलते मैच का रिजल्ट उनके पक्ष में नहीं रहा।

ISL 2022-23: Bengaluru fc win against NorthEast United FC by Alan Costa header

इस मैच का एकमात्र गोल 87 मिनट में एलेन कोस्टा ने किया और इस ब्राजील डिफेंडर को इसके लिए हीरो ऑफ द मैच अवार्ड दिया गया है। कोस्टा ने मैच के 87वें मिनट में हेडर के जरिए गेंद को गोल में पोस्ट कर दिया और अपनी टीम को 1-0 से आगे कर दिया।

जब मैच का समय खत्म होने वाला था तब नॉर्थईस्ट यूनाइटेड को भी एक उम्मीद की किरण दिखाई दी। 90 प्लस 1 मिनट में नॉर्थ ईस्ट के डिफेंसिव मिडफील्डर जॉन गाज्टानागा ने बॉक्स के बाहर से एक शॉट मारा जिसके चलते गेम्स गोल पोस्ट में जरा जा लगी लेकिन मैच रेफरी राहुल कुमार गुप्ता ने इसको अमान्य करार दिया। इसके साथ ही जॉन का गोल करने का जश्न वहीं पर रुक गया। रैफरी के इस फैसले का कोच विरोध किया मैच रेफरी मार्को बलबुल उग्र विरोध किया तो उनको रेड कर दिखाकर को मैदान से बाहर कर दिया गया।

इससे पहले इस मैच का पहला हॉफ बिना किसी गोल के ही समाप्त हुआ था क्योंकि बेंगलुरू एफसी मिले हुए मौके पर गेंद को गोल में पोस्ट नहीं कर सकी। कुछ अवसर नॉर्थईस्ट यूनाइटेड को भी मिले लेकिन उन्होंने भी गोल करने में कामयाबी हासिल नहीं की। हालांकि बेंगलुरु के पास ही इस हाफ में गेंद का कंट्रोल रहा क्योंकि उसके खिलाड़ियों ने नॉर्थईस्ट यूनाइटेड के 3 की तुलना में 9 शॉट लगाए।

इन दोनों टीमों के बीच हुए ये 13वां मुकाबला था। इससे पहले बेंगलुरु में छह मैच जीते थे और हाइलैंडर के नाम से मशहूर नॉर्थईस्ट यूनाइटेड ने दो मुकाबले जीतने में कामयाबी हासिल की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+