मैच के दौरान बिजली गिरने से बीच मैदान पर ही फुटबॉलर की मौत, वीडियो देख सदमे में फैंस
Footballer Death News: फुटबॉल के मैदान पर खिलाड़ियों के साथ कई तरह के हादसे होते देखे गए हैं। इंडोनेशिया में फुटबॉल मैच के दौरान कुछ ऐसा हुआ जिसे देखकर हर कोई हैरान है। मैच के दौरान बिजली गिरने के कारण एक खिलाड़ी की मौके पर ही मौत हो गई। इसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
अचानक गिरती है बिजली
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 35 वर्षीय इंडोनेशियाई खिलाड़ी की मौत सोमवार 12 फरवरी को बिजली गिरने के कारण हो गई। इस घटना का एक भयानक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना को स्टैंड से एक वीडियो में कैद कर लिया गया था। जिसमें साफ देखा जा सकता है कि मैदान पर फुटबॉल खेल रहे खिलाड़ी पर अचानक बिजली गिर जाती है।

कुछ सेकेंड के भीतर ही हो गई मौत
बिजली गिरने के कुछ सेकेंड के भीतर ही खिलाड़ी जमीन पर गिर जाता है। दूसरे खिलाड़ी जब तक उसके पास आकर जांच करते, तब तक उसकी मौत हो चुकी होती है। लोकल मीडिया के अनुसार जब मैच की शुरुआत हुई थी तब मौसम साफ था लेकिन समय के साथ ये बिगड़ता चला गया। इससे पहले भी एक फुटबॉल खिलाड़ी की जान बिजली गिरने के कारण गई थी।
दूसरी बार घटी है ऐसी घटना
इंडोनेशिया से यह दूसरी ऐसी घटना है, जिसमें खिलाड़ी को बिजली गिरने के कारण अपनी जान गंवानी पड़ी। मैच में शामिल अन्य खिलाड़ियों के बयान के मुताबिक बिजली गिरने के बाद भी उस खिलाड़ी की सांसे चल रही थी। लेकिन चोट अधिक लगने के कारण उसकी मौत हो गई। सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसे देखकर फैंस की आंखें भी नम हो रही है।
बता दें कि राष्ट्रीय मौसम सेवक के मुताबिक जब किसी व्यक्ति पर सीधे बिजली गिरती है तो यह शरीर के पहले ऊपरी हिस्से पर वार करती है और फिर यह करंट पूरे शरीर में दौड़ने लगता है। इसके बाद यह आदमी के दिल और नर्वस सिस्टम पर अटैक करती है जिसके कारण बिजली गिरने से मौत हो जाती है।












Click it and Unblock the Notifications