ISL 2022 : गोवा-नॉर्थईस्ट के बीच का मुकाबला रचेगा नया इतिहास, पहली बार होगा ऐसा

गोवा : एफसी गोवा अपनी लय को बरकरार रखने के लिए बैम्बोलिन स्थित जीएमसी एथलेटिक स्टेडियम में उतरेगा, जब उसका सामना शुक्रवार को हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) 2021-22 के लीग मुकाबले में नॉर्थईस्ट यूनाइटेड एफसी से होगा। कल खेला जाने वाला यह मुकाबला हीरो आईएसएल में नया इतिहास रचेगा, क्योंकि इस लीग में पहली बार दो भारतीय कोचों की टीमें आपस में भिड़ेंगी। लिहाजा यह मुकाबला गोवा के डेरिक परेरा और नॉर्थईस्ट के खालिद जमील के लिए चुनौतीभरा होगा।

ISL 2022

गोवा के कोच परेरा ने कहा, "मुझे खुशी है कि भारतीय कोचों को लीग में नेतृत्व करने का मौका मिल रहा है। यदि आप उन्हें थोड़ा और मौका देते हैं तो वे और अधिक फलेंगे और खुद को उच्चतम स्तर पर साबित कर सकते हैं।" परेरा की देखरेख में गोवा ने अपना पिछला मैच चेन्नइयन एफसी के खिलाफ जीता था और उससे पहले केरला ब्लास्टर्स के खिलाफ एक अंक हासिल किया था। गोवा 10 मैचों में 12 अंकों के साथ तालिका में नौवें स्थान पर हैं और परेरा को दूसरे चरण की शुरुआत फ्रंट फुट पर करने की उम्मीद होगी।

यह भी पढ़ें- नोवाक जोकोविच ने मानी गलती, टूट सकता है ऑस्ट्रेलियन ओपन में खेलने का सपना

परेरा ने कहा, "तालिका हमारी गुणवत्ता को नहीं दर्शाती है। लीग अप्रत्याशित है लेकिन अभी हम लंबी अवधि पर ध्यान केंद्रित करने के बजाय अगले मैच पर ध्यान दे रहे हैं। मुझे यकीन है कि हम शीर्ष पायदान पर समाप्त कर सकते हैं।" नॉर्थईस्ट यूनाइटेड दसवें स्थान पर हैं, ठीक गोवा से नीचे। जमशेदपुर से हारने के बाद हाईलैंडर्स का जीत से दूर रहने का सिलसिला तीन मैच तक पहुंच गया है। कोच खालिद जमील इस बात से खुश होंगे कि डेशोर्न ब्राउन गोल करने लगे हैं। ब्राउन ने जमशेदपुर के खिलाफ दो गोल दागे थे लेकिन वो नॉर्थईस्ट को 2-3 से हारने से नहीं बचा सके थे। वह पिछले दो मैचों में पांच गोल कर चुके हैं।

जमील ने हमवतन परेरा की तारीफ करते हुए कहा, "डेरिक को श्रेय जाता है। उनके आने के बाद टीम अच्छी दिख रही है। गोवा ने कुछ अच्छे मैच खेले हैं और वे नए फॉर्मेशन के अनुसार अच्छी तरह से ढले हैं। गोवा हमारी टीम के लिए एक अच्छी चुनौती होगी।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+