ISL 2022-23: मोहन बागान vs ईस्ट बंगाल एफसी का मुकाबला, कोलकाता डर्बी के लिए मंच तैयार

Indian Super League 2022-23 - कोलकाता, 28 अक्टूबर: स्थानीय फुटबॉल प्रेमियों के लिए इस सप्ताहांत हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) 2022-23 ड्रामा और रोमांच से भरपूर होगा, जब वे कोलकाता में शनिवार, 29 अक्टूबर को विवेकानंद युवा भारती क्रीड़ांगन में चिर-प्रतिद्वंद्वी एटीके मोहन बागान एफसी और ईस्ट बंगाल एफसी (ATK Mohun Bagan FC vs East Bengal FC) के बीच ऐतिहासिक कोलकाता डर्बी (Kolkata Derby) के गवाह बनेंगे।

ATK Mohun Bagan FC vs East Bengal FC

एटीके मोहन बागान मैचवीक 3 के दौरान मिले ब्रेक में लम्बे विश्राम के बाद इस मुकाबले में उतरेगा। मैचवीक 2 में अपने पिछले मैच में, मेरिनर्स ने केरला ब्लास्टर्स के खिलाफ 5-2 से शानदार जीत के दौरान पांच गोल बनाए थे। मेरिनर्स के चिर-प्रतिद्वंद्वियों का मनोबल भी ऊंचा होगा क्योंकि ईस्ट बंगाल ने मैचवीक 3 में गुवाहाटी में नॉर्थईस्ट यूनाइटेड के खिलाफ 3-1 से शानदार जीत हासिल की, जो सीजन की उनकी पहली जीत थी।

एटीकेएमबी के मुख्य कोच जुआन फेरांडो डर्बी में तीन सदस्यीय रक्षापंक्ति के साथ खड़े रह सकते हैं। स्पेनिश कोच ने ब्लास्टर्स के खिलाफ लिस्टन कोलाको को स्टार्टिंग लाइन-अप में शामिल करने के लिए अपने फॉर्मेशन में बदलाव किया था और वह डर्बी के लिए खिलाड़ियों के समान समूह के साथ जा सकते हैं।

कोलाको को शामिल करने से एटीकेएमबी पर तत्काल सकारात्मक प्रभाव पड़ा। 23 वर्षीय विंगर ने दिमित्री पेट्राटोस को दो गोल करने में सहायता प्रदान की, जिन्होंने हैट्रिक के साथ मैच समाप्त किया था। ह्यूगो ने पिछले मुकाबले में एक सहायता प्रदान की थी और वह अब तक दोनों मैचों में मेरिनर्स के लिए प्रभावशाली रहे हैं।

इतिहास मेरिनर्स के पक्ष में रहा है क्योंकि उनका हीरो आईएसएल में टॉर्च बेरअर्स के खिलाफ जीत का रिकॉर्ड 100% है। एटीकेएमबी ने हीरो आईएसएल में अपने चिर-प्रतिद्वंद्वियों के खिलाफ हमेशा दो या दो से अधिक गोल किए हैं, और चार मैचों में सिर्फ दो गोल खाए हैं।

फेरांडो ने कहा, "कल सिर्फ एक अन्य मैच है। विजेता के लिए तीन अंक है जबकि ड्रा होने पर एक अंक। बेशक, यह खास है क्योंकि मुझे पता है कि शहर इस डर्बी को लेकर उत्साहित है। हर कोई मैच का लुत्फ उठाना चाहता है।" उन्होंने कहा, "हमारे लिए, यह सिर्फ एक अन्य मैच है और तीन अंक हासिल करने का एक नया अवसर है। पिछले सीजन में पहले और आखिरी के बीच काफी अंतर था। इस बार यह काफी कम है और हम हर मैच को फाइनल की तरह लेने जा रहे हैं।"

ईस्ट बंगाल एफसी ने पिछले हफ्ते हाईलैंडर्स के खिलाफ जीत से हीरो आईएसएल में अपने 10-मैचों के जीत रहित सिलसिले का अंत किया। यह 43 हीरो आईएसएल मैचों में उनकी केवल पांचवीं जीत थी। हालांकि, यह जीत डर्बी में उनके जरूरी प्रदर्शन के लिए उत्तम ईंधन साबित हो सकती है।

ईस्ट बंगाल एफसी के मुख्य कोच स्टीफन कॉन्सटेंटाइन ने केरला ब्लास्टर्स के खिलाफ सीजन के पहले मुकाबले में तीन सदस्यीय बैकलाइन तैनात की थी। उसके बाद, यह अंग्रेज कोच अगले दो मुकाबलों के लिए 4-4-2 के ओल्ड स्कूल फॉर्मेशन में चला गया था। इवान गोंजालेज और लालचुंगनुंगा की सेंटर बैक जोड़ी ने अब तक हर मैच में शुरुआत की है।

गोलकीपर कमलजीत सिंह ने अब तक 3 मैचों में 12 बचाव किए हैं। केवल बीएफसी के गुरप्रीत सिंह संधू (4 गेम में 14 बचाव) ने उनसे अधिक बचाव किए हैं। चारिस क्यारीकौ और जॉर्डन ओ'डोहर्टी ने पिछले मैच में स्कोर शीट पर अपना नाम दर्ज कराया था और वे अपने-अपने मिडफील्ड स्थान को बरकरार रख सकते हैं।

कॉन्स्टेंटाइन ने कहा, "मेरे लिए सभी मुकाबले महत्वपूर्ण हैं। यह तथ्य कि कोलकाता डर्बी भारतीय फुटबॉल कैलेंडर का सबसे बड़ा मुकाबला है, जो कि इसे एक विशेष बनाता है। हम एटीकेएमबी का सामना करने के लिए उत्तेजित हैं। वे एक अच्छी टीम हैं, हम एक कठिन मुकाबले की उम्मीद कर रहे हैं, और हम पूरे अंक लेने की भरपूर कोशिश करेंगे।" उन्होंने कहा, "हम यहां मुकाबला जीतने के लिए हैं। हमने पिछले सप्ताह में अच्छी ट्रेनिंग की है, और मुझे उम्मीद है कि हम कल अपने रिकॉर्ड को बेहतर करेंगे।"

दोनों टीमों ने इस सीजन में इस मैदान पर एक-एक मैच खेला है और दोनों को हार का सामना करना पड़ा है। इस सीजन में कट्टर प्रतिद्वंद्वियों की नजरें इस स्टेडियम में अपनी पहली जीत पर होंगी, जो कि तीन से अंकों से अधिक मायने रखता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+