ISL 2021-22: गोवा के डिफेंस ने बेकार किया नॉर्थईस्ट का अटैक, ड्रॉ पर खत्म हुआ मैच

ISL 2021
Photo Credit: ISL Media

नई दिल्ली। हीरो इंडियन सुपर लीग के 8वें सीजन का 61वां मैच शुक्रवार को बॉमेबेलिन स्थित जीएमसी एथलेटिक स्टेडियम में नॉर्थइस्ट युनाइटेड एफसी और एफसी गोवा की टीम के बीच खेला गया, जहां पर आईएसएल 2021-22 में दो भारतीय कोचों डेरिक परेरा और खालिद जमील की भिड़ंत देखने को मिली। हालांकि दोनों में से किसी भी कोच के हाथ जीत नहीं लग सकी और यह मुकाबला 1-1 की बराबरी पर खत्म हुआ। इस ड्रॉ के साथ कोच डेरिक परेरा की टीम गोवा को एक अंक मिला और वो एक स्थान के फायदे के साथ नौवें से आठवें स्थान पर पहुंच गई है। गोवा एफसी की टीम ने आईएसएल में अब तक 11 मैचों में तीन जीत और चार ड्रा से 13 अंक हो गए हैं।

वहीं दूसरी ओर एक अंक हासिल करने के बावजूद नॉर्थईस्ट यूनाइटेड दसवें स्थान पर बरकरार है। खालिद जमील की टीम को अब तक खेले गये 11 मैचों में दो जीत और तीन ड्रा से सिर्फ 9 अंक ही मिल सके हैं। यह मैच भले ही बराबरी पर खत्म हुआ हो लेकिन गोवा एफसी की टीम ने पूरे मैच में दबदबा बनाये रखा था। गोवा एफसी की टीम ने ज्यादा अटैकिंग फुटबॉल खेली और स्पेनिश फॉरवर्ड जोर्गे ओर्टिज को शानदार आक्रामक फुटबॉल का प्रदर्शन करने के लिए हीरो ऑफ द मैच अवार्ड से नवाजा गया।

और पढ़ें: ISL 2021-22: बेंगलुरू को हराकर टॉप-3 में पहुंचना चाहेगी मोहन बागान

इस मैच का पहला गोल दूसरे मिनट में आया, जब कप्तान हेर्नान सेंटेना की शानदार किक से नॉर्थईस्ट यूनाइटेड 1-0 से आगे हो गई। स्पेनिश मिडफील्डर ने यह गोल फ्री-किक पर किया। नॉर्थईस्ट के कप्तान ने बॉक्स के बाहर लगभग 25 गज की दूरी से बेहतरीन राइट फुटर किक लगाकर गेंद को गोलपोस्ट के अंदर भेज दिया जबकि गोवा के गोलकीपर धीरज मोइरंगथेम दाहिनी तरफ डाइव लगाने के बावजूद बचाव नहीं कर सके। फ्रीकिक के रूप में यह सुनहरा मौका सेंटेना के खिलाफ गोवा के डिफेंडर लिएंडर डी'कुन्हा के स्लाइडिंग टैकल के कारण बना। इस फाउल के कारण लिएंडर को येलो कार्ड मिला।

39वें मिनट में एयरम काब्रेरा के हैडर से गोवा एफसी ने 1-1 की बराबरी हासिल कर ली। दाहिने फ्लैंक में कॉर्नर किक पर एल्बेर्टो नोगुएरा की लेफ्ट फुटर किक सीधे काब्रेरा के पास पहुंची, जिस पर स्पेनिश स्ट्राइकर ने सेकेंड पोस्ट से हैडर लगाकर गेंद को फर्स्ट पोस्ट के अंदर डाल दिया और नॉर्थईस्ट यूनाइटेड के डेशोर्न ब्राउन जंप लगाकर कोशिश करने के बावजूद गेंद को गोलजाल में जाने से नहीं रोक सके।

और पढ़ें: ISL 2021-22: बेंगलुरू को हराकर टॉप-3 में पहुंचना चाहेगी मोहन बागान

Points Table - ISL 2021-22 (Updated as of January 14)
Pos Club M W D L GD Points
1 Kerala Blasters FC 11 5 5 1 8 20
2 Jamshedpur FC 11 5 4 2 6 19
3 Hyderabad FC 11 4 5 2 10 17
4 Mumbai City FC 11 5 2 4 2 17
5 ATK Mohun Bagan 9 4 3 2 2 15
6 Chennaiyin FC 11 4 3 4 -3 15
7 Bengaluru FC 11 3 4 4 1 13
8 FC Goa 11 3 4 4 -4 13
9 Odisha FC 10 4 1 5 -6 13
10 NorthEast United FC 11 2 3 6 -7 9
11 SC East Bengal 11 0 6 5 -9 6

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+