IND vs QAT: कतर ने सरेआम की बेईमानी, रेफरी की मदद से धोखा कर भारत को फीफा क्वालीफायर में हराया
India vs Qatar: फीफा वर्ल्ड कप क्वालीफायर मैच में भारतीय टीम ने कतर के बेहतरीन प्रदर्शन किया। पहले हाफ में टीम इंडिया ने धमाका करते हुए कतर को पीछे छोड़ने में सफलता हासिल की। इसके बाद कतर ने कुछ ऐसी बेईमानी की जिसकी चर्चा दुनिया भर में हो रही है।
गेम की शुरुआत में दोनों टीमों के बीच तगड़ी लड़ाई देखने को मिली। भारत और कतर दोनों टीमों की तरफ से गोल करने के प्रयास हुए लेकिन 37 मिनट तक दोनों टीमों को कोई सफलता प्राप्त नहीं हुई। इसके बाद एक गोल आया और यह भारत के खाते में गया।

भारत के लिए लालियानजुआला छांगते ने गोल कर दिया और लीड हासिल की। ब्रेंडन से मिले पास का पूरा फायदा उठाते हुए भारतीय खिलाड़ी ने बॉल को गोलबॉक्स में डाल दिया और धांसू गोल के साथ भारत को आगे कर दिया। पहले हाफ में अतिरिक्त समय भी मिला लेकिन स्कोर में बदलाव नहीं हुआ।
भारतीय खिलाड़ियों ने अपना पूरा विरोध जताया और खेलने से मना कर दिया। आँखों के सामने हुई चीज को रेफरी ने नकार दिया और कतर के पक्ष में निर्णय दे दिया। फैन्स ने कतर पर चीटिंग का आरोप लगाया और खेल भावना दिखाने की मांग की। दोहा में मैच हो रहा था इसलिए भारतीय फैन्स ने कतर पर सरेआम नाइंसाफी का आरोप लगाया। यहाँ से भारतीय टीम का मनोबल टूट गया और कतर ने 85वें मिनट में गोल कर बढत ले ली।
खेल के पूरे 90 मिनट होने के बाद स्कोर 2-1 था और भारतीय टीम पीछे थी। इसके बाद 7 मिनट का अतिरिक्त टाइम इसमें जोड़ा गया। अंत में इसी स्कोर पर मैच समाप्त हो गया और भारत का वर्ल्ड कप खेलने का सपना टूट गया, क्वालीफायर में भारत का अभियान विवादित फैसले के कारण समाप्त हो गया।












Click it and Unblock the Notifications