FIFA World Cup Final: अर्जेंटीना और फ़्रांस के बीच फाइनल का समय, वेन्यू और लाइव स्ट्रीमिंग की जानकारी
अर्जेंटीना और फ़्रांस के बीच फाइनल मैच के साथ फुटबॉल वर्ल्ड कप समाप्त हो जाएगा। हर कोई मुकाबले को लेकर उत्साहित है।

Argentina vs France Final: एक महीने से चल रहा फीफा फुटबॉल वर्ल्ड कप समाप्ति की तरफ है। आज अर्जेंटीना और फ़्रांस के बीच फाइनल मैच के साथ इस मेगा इवेंट का समापन हो जाएगा। अर्जेंटीना का प्रयास रहेगा कि 1886 के बाद से चला आ रहा सूखा खत्म कर खिताबी जीत दर्ज की जाए, वहीं फ़्रांस की टीम ख़िताब डिफेंड करने का प्रयास करेगी। साल 2018 में भी फ़्रांस ने टाइटल जीता था। फ्रांस का प्रयास रहेगा कि लगातार दूसरा वर्ल्ड कप ख़िताब अपने नाम किया जाए।
हेड टू हेड रिकॉर्ड
इस मामले में अर्जेंटीना की टीम भारी पड़ती है। दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 12 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें अर्जेंटीना ने 6 बार जीत दर्ज की है। तीन मैचों में फ्रांस जीता है और 3 मुकाबले ड्रॉ रहे हैं। इस बार दोनों ही टीमें कड़ी टक्कर की दिख रही हैं। 1978 के बाद से फ़्रांस किसी दक्षिण अमेरिकी टीम के खिलाफ कोई मैच नहीं हारा है।
फीफा वर्ल्ड कप फाइनल कब, कहां और कितने बजे होगा
अर्जेंटीना और फ्रांस के बीच यह मैच 18 दिसम्बर को खेला जाएगा। कतर के लुसैल स्टेडियम में मैच होगा। फ़्रांस टीम वर्ल्ड कप में पहली बार इस स्टेडियम में खेल रही होगी। भारतीय समय के अनुसार रात 8 बजकर 30 मिनट पर यह वर्ल्ड कप फाइनल शुरू होगा।
अर्जेंटीना और फ़्रांस के बीच फाइनल कहां देखें
फीफा वर्ल्ड कप 2022 का फाइनल मैच भारत में स्पोर्ट्स 18 और स्पोर्ट्स 18 HD पर लाइव देखा जा सकता है। इसके अलावा OTT में जियो सिनेमा एप पर मुकाबला देखा जा सकता है। जियो सिनेमा वेबसाईट पर भी मैच का सीधा प्रसारण होगा। दोनों जगह लाइव स्ट्रीमिंग बिलकुल फ्री रहेगी।
मैच प्रेडिक्शन
अर्जेंटीना के लिए सऊदी अरब के खिलाफ हुआ मैच छोड़ दिया जाए, तो यह वर्ल्ड कप काफी बेहतरीन गया है। फ्रांस की स्थिति भी अच्छी रही है। फ़्रांस के खिलाफ किसी भी टीम ने एक से ज्यादा गोल नहीं किया है। अर्जेंटीना ने एक मैच के अलावा हर मैच में एक से ज्यादा गोल किये हैं। ऐसे में अर्जेंटीना की जीत का अनुमान लगाया जा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications