फीफा वर्ल्ड कप के लिए कतर पहुंची फीमेल फैंस नहीं पहन पाएंगी छोटे और टाइट कपड़े, लगे अजीबोगरीब प्रतिबंध
फीफा विश्व कप 2022 के लिए कतर पूरी तरह से तैयार है। 20 नवंबर से फीफा विश्व कप का आगाज हो जाएगा, लेकिन कतर में इसके आयोजन को लेकर विवादों का सिलसिला लगातार जारी है। भले ही फुटबॉल विश्व कप जैसे बड़े टूर्नामेंट की मेजबानी करने वाला कतर पहला मध्य-पूर्व का देश बना है, लेकिन इसके आयोजन को लेकर सवाल लगातार खड़े हो रहे हैं और इसकी सबसे बड़ी वजह है कि इस देश में फुटबॉल फैंस पर लगी रही बंदिशें। फीफा वर्ल्ड कप के दौरान फैंस की मौज-मस्ती खूब चलती है, लेकिन कतर में फैंस को इसकी इजाजत नहीं होगी।

महिलाओं के कपड़ों को लेकर नियम लागू
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कतर में फुटबॉल प्रशंसकों पर कई तरह के प्रतिबंध लगा दिए गए हैं। दरअसल, फैंस पर कुछ नियम ऐसे लागू होंगे, जिनका उल्लंघन करना उन्हें भारी पड़ सकता है। इसके लिए फैंस को जेल और जुर्माना दोनों हो सकता है। जानकारी के मुताबिक, फीफा विश्व कप के मैचों के आयोजन के दौरान स्टेडियम में महिला प्रशंसकों के कपड़ों को लेकर सख्त नियम लागू कर दिए गए हैं। बताया जा रहा है कि कतर में फुटबॉल की फीमेल फैंस को ऐसे कपड़े पहनने होंगे, जिससे कि उनका शरीर का हर हिस्सा ढका रहे। फीमेल फैंस को कतर में घुटने से उपर के कपड़े पहनने की इजाजत नहीं होगी। इसके अलावा तंग कपड़ों पर भी बैन लगाया गया है।
इन बंदिशों पर फीफा का क्या है कहना?
फीमेल फैंस के कपड़ों पर लगे प्रतिबंधों को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। हालांकि फीफा ने अपनी वेबसाइट पर कहा है कि प्रशंसकों को अपनी पसंद के कपड़े पहनने का पूरा हक है, लेकिन उन्हें उस देश के कानून और नियमों का भी सम्मान करना होगा, जहां विश्व कप का आयोजन हो रहा है। ऐसे में महिला फैंस को अपने शरीर के अंगों को ढकने की जरूरत होगी। द सन की रिपोर्ट के मुताबिक, कतर में फीमेल फैंस पर तंग कपड़े पहनने और अपने क्लीवेज दिखाने पर प्रतिबंध रहेगा। इसके अलावा अगर कोई गर्मी की वजह से अपने कपड़े उतारता है तो उसके लिए विशेष कैमरों से नजर रखी जाएगी।
नियमों का उल्लंघन करने वालों पर होगी कार्रवाई
द सन की रिपोर्ट के अनुसार, कतर में फीमेल फैंस के लिए लागू ड्रेस कोड के नियम को नहीं मानने वाले लोगों पर बारिकी से नजर रखी जाएगी। जो भी फीमेल फैंस नियमों का उल्लंघन करती पाई गई तो उसे सख्त सजा दी जाएगी और हो सकता है कि उस फैन को जेल भी भेज दिया जाए। कतर में सिर्फ महिलाओं के लिए ही नहीं बल्कि पुरुषों के लिए भी सख्त नियम लागू रहेंगे। आयोजकों ने कहा है कि लाइसेंस प्राप्त रेस्तरां और देश भर के कई होटलों में शराब परोसी जाती है और इसे निश्चित समय पर फैन जोन में भी उपलब्ध कराया जाएगा। लेकिन फैंस किसी भी पब्लिक प्लेस पर शराब नहीं पी सकते।












Click it and Unblock the Notifications