FIFA World Cup 2022: फीफा वर्ल्ड कप कवर करने आए पत्रकार के साथ बदसलूकी, स्टेडियम के अंदर जाने से रोका गया
कतर में फीफा वर्ल्ड कप कवर करने के लिए गए एक अमेरिकी पत्रकार को हिरासत में लेने की खबर सामने आई है।
कतर में फीफा वर्ल्ड कप कवर करने के लिए गए एक अमेरिकी पत्रकार को हिरासत में लेने की खबर सामने आई है। ग्रांट वहल नामक इस पत्रकार ने दावा किया है कि उसने LGBTQ समुदाय का समर्थन करने के लिए रेनबो टी-शर्ट पहनी थी। इसके बाद मुझे गिरफ्तार कर लिया गया। हालांकि बाद में उनको छोड़ दिया गया। ग्रांट फुटबॉल वर्ल्ड कप को अपनी खुद की वेबसाईट पर कवर कर रहे हैं।

इस अमेरिकी पत्रकार ने ट्विटर पर यह भी लिखा, "मैं ठीक हूँ लेकिन यह अनावश्यक रूप से एक अप्रिय घटना थी।" उन्होंने कहा कि बाद में एक सुरक्षा कमांडर ने आकर मुझसे माफ़ी मांगी और मुझे स्टेडियम के अंदर जाने दिया गया।
समलैंगिकता कतर में अपराध
कतर के कानून के अनुसार समलैंगिकता वहां अपराध है। अगर कोई भी इंसान समलैंगिकता के समर्थन में कोई काम करता हुआ पाया जाता है, तो उसे 7 साल कठिन कारावास का प्रावधान है। इसके अलावा इस तरह के कृत्य के लिए अधिकतम मौत की सजा तक का प्रावधान भी है। यही कारण है कि वहां अमेरिकी पत्रकार ग्रांट को हिरासत में लिया गया।
यूएस और वेल्स के बीच मैच ड्रॉ रहा
अहमद बिन अली स्टेडियम में खेला गया यह मैच रोमांच से भरा रहा। दोनों ही टीमों के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिली। यूएस के लिए टिमोथी वीह ने 36वें मिनट में एक क्लासी गोल दागा। हालांकि बाद में इस तरह के खेल की पुनरावृत्ति नहीं हुई और यही गोल इस टीम का अंतिम गोल भी साबित हुआ। हालांकि इससे यूएस को बढ़त भी मिली लेकिन गैरेथ बेले ने अपनी टीम वेल्स के लिए दूसरे हाफ में जवाबी गोल दागते हुए मुकाबला बराबरी पर ला दिया। इसके बाद दोनों टीमों के बीच स्पर्धा तो हुई लेकिन जीतने के लिए आवश्यक गोल नहीं हो पाया। अंततः मैच 1-1 की बराबरी पर समाप्त हो गया।












Click it and Unblock the Notifications