Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Fifa World Cup 2022: मोरक्को को 2-0 से हराकर लगातार दूसरी बार फाइनल में पहुंचा फ्रांस

मोरक्को को फ्रांस ने विश्वकप के सेमीफाइनल मुकाबले में 2-0 से हरा दिया। इस जीत के साथ ही लगातार दूसरी बार फ्रांस विश्वकप के फाइनल में पहुंचा है। फाइनल में फ्रांस की अर्जेंटीना से भिड़ंत होगी।

france

Fifa World Cup 2022 France vs Morocco: फीफा विश्वकप के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में फ्रांस और मोरक्को के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ। मैच में जबरदस्त खेल का प्रदर्शन करते हुए फ्रांस ने मोरक्को को 2-0 से हरा दिया। पहले हाफ में दोनों टीमों का स्कोर 1-0 था। पहले हाफ की बढ़त को बरकरार रखते हुए फ्रांस की टीम ने दूसरे हाफ के 79वें मिनट में दूसरा गोल दाग दिया। इसके साथ ही फ्रांस ने मोरक्को को 2-0 से हरा दिया। इस जीत के साथ ही फ्रांस की टीम विश्वकप के फाइनल में पहुंच गई और अब उसका मुकाबला फाइनल में अर्जेंटीना से होगा। विश्वकप में फ्रांस के नाम एक बेहद दिलचस्प रिकॉर्ड है कि जब भी उसने पहले हाफ में लीड ली है उसने मैच कभी गंवाया नहीं है। पहले हाफ में लीड लेने के बाद 25 बार फ्रांस ने विश्वकप में जीत दर्ज की है जबकि सिर्फ एक बार मैच ड्रा हुआ है, लेकिन फ्रांस को हार का मुंह कभी नहीं देखना पड़ा। दिलचस्प बात है कि फ्रांस लगातार दूसरी बार विश्वकप के फाइनल में पहुंचा है।

दूसरे हाफ में बनाई 2-0 की अपराजेय बढ़त

दूसरे हाफ में मोरक्को की टीम ने लगातार फ्रांस की टीम पर हमले किए। मोरक्को की टीम ने लगातार कई शॉट गोल को टार्गेट किए लेकिन उन्हें कोई खास सफलता हाथ नहीं लगी। लेकिन 79वें मिनट में फ्रांस ने जबरदस्त वापसी करते हुए मैच में दूसरा गोल अपने नाम किया। इस गोल के साथ ही फ्रांस की टीम ने मैच में 2-0 की बढ़त हासिल कर ली। कोलो मोआनी ने फ्रांस के लिए यह गोल किया। इस गोल के साथ ही मोरक्को की मैच में वापसी की रही सही उम्मीद खत्म हो गई। मोआनी ने अंतरराष्ट्रीय करियर में अपना पहला गोल मारा था।

पहले हाफ के 5वें ही मिनट में फ्रांस ने दागा गोल

पहले हाफ की शुरुआत में ही जिस तरह से फ्रांस ने 5वें मिनट में ही पहला गोल दाग दिया था उसके बाद फ्रांस ने इस मैच में मानसिक तौर पर मोरक्को के खिलाफ बढ़त हासिल कर ली। थियो हर्नांडेज ने मैच के पहले हाफ के 5वें ही मिनट में अपनी टीम के लिए गोल दाग दिया था। पहले हाफ की शुरुआत में जिस तरह से फ्रांस ने गोल दागा उसके बाद मोरक्को ने जबरदस्त खेल का प्रदर्शन किया और लगातार फ्रांस पर दबाव बनाने की कोशिश की लेकिन गोल दागने में सफलता हाथ नहीं लग सकी थी। पहले हाफ के 30 मिनट तक मोरक्को की टीम ने मैच में वापसी की कोशिश की लेकिन इसके बाद फ्रांस ने मैच में वापसी करते हुए एक के बाद एक लगातार गोल दागने की कोशिश की। 35 मिनट में फ्रांस ने एक के बाद एक लगातार दो बार टार्गेट हिट किया लेकिन गेंद गोल में नहीं गई। ऐसे में पहले हाफ में स्कोर फ्रांस के पक्ष में 1-0 का रहा। पहले हाफ में फ्रांस ने कुल 9 शॉट लिए, जबकि मोरक्को ने 5, बॉल पजेशन की बात करें तो फ्रांस के पक्ष में 44 फीसदी और मोरक्को के पक्ष में 56 फीसदी रही। फ्रांस के खिलाड़ियों ने पहले हाफ में 7 फाउल किए तो मोरक्को के खिलाड़ियों ने 4। दोनों ही टीम ने पहले हाफ में 2-2 शॉट ऑन टार्गेट हिट किए।

अर्जेंटीना पहले ही फाइनल में

गौर करने वाली बात है कि विश्वकप के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में अर्जेटीना ने क्रोएशिया को 3-0 से हराकर फाइनल में पहले ही अपनी जगह पक्की कर ली है। अर्जेंटीना ने सेमीफाइनल मुकाबले में जबरदस्त खेल का प्रदर्शन किया और पहले हाफ में दो गोल किया और दूसरे हाफ में एक गोल किया। स्टार खिलाड़ी लियोनेल मेस्सी ने पहला गोल अपनी टीम को पेनाल्टी के जरिए दिलाया। जबकि दूसरा गोल जूलियन अल्वारेज ने अकेले दम पर करके दिखाया। तीसरे गोल में मेस्सी की मदद से अल्वारेज ने दूसरा गोल दागा और टीम को अपराजेय 3-0 की बढ़त दिलाई। फाइनल मुकाबले अर्जेंटीना और फ्रांस के बीच 18 दिसंबर को खेला जाएगा।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+