FIFA World Cup: ब्राजील की हार के बाद नेमार ने दिए रिटायरमेंट के संकेत, ग्राउंड पर नहीं रोक पाए थे आंसू

ब्राजील को क्रोएशिया के हाथों हार का सामना करना पड़ गया। इस हार के बाद नेमार ने कहा, "मैं 100 फीसदी गारंटी नहीं दे सकता कि मैं अब राष्ट्रीय टीम के लिए वापसी करूंगा।

Neymar hinted retirement

Brazil ruled out of FIFA world cup फीफा विश्व कप 2022 के बेहद ही रोमांचक मुकाबले में बीती रात ब्राजील की टीम क्वार्टर फाइनल में क्रोएशिया के हाथों हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गई। ब्राजील के विश्व कप से बाहर हो जाने के बाद वहां के फुटबॉल प्रशंसकों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। इस हार ने न सिर्फ ब्राजील के फैंस को दुख पहुंचाया है बल्कि टीम के खिलाड़ी भी अंदर से टूट गए हैं, क्योंकि 5 बार की चैंपियन ब्राजील को इस विश्व कप में खिताब का दावेदार माना जा रहा था। ब्राजील की हार से टीम के दिग्गज खिलाड़ी नेमार काफी दुखी हैं। हार के बाद उन्हें मैदान पर रोते हुए भी देखा गया था।

नेमार ने रिटायरमेंट के दिए संकेत

ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार ने क्रोएशिया के खिलाफ मिली हार के बाद इस बात के संकेत दिए हैं कि वो अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल छोड़ सकते हैं। दरअसल, मैच के बाद उन्होंने कहा कि वह "100 प्रतिशत" गारंटी नहीं दे सकते कि वह फिर से राष्ट्रीय टीम के लिए खेलेंगे। मैच के बाद भावुक नजर आए नेमार ने कहा, "मैं राष्ट्रीय टीम के लिए अपने दरवाजे बंद नहीं कर रहा हूं, लेकिन मैं 100 फीसदी गारंटी नहीं दे सकता कि मैं अब राष्ट्रीय टीम के लिए वापसी करूंगा।"

इस हार ने मुझे भावुक कर दिया है- नेमार

आपको बता दें कि कतर में विश्व कप के क्वार्टर फाइनल में हार के बाद नेमार को मैदान पर भावुक होते हुए भी देखा गया था। अपनी टीम की हार के बाद बोलते हुए 30 साल के नेमार ने कहा कि यह हार मुझे बहुत भावुक कर गई है, मुझे लगता है कि यह पिछले विश्व कप से भी बुरा अहसास है, मुझे इस शब्दों में बयां करना मुश्किल हो रहा है। नेमार ने कहा कि मुझे अपनी टीम के खिलाड़ियों पर गर्व है, हम लड़ते हुए हारे हैं।

कोच भी छोड़ेंगे अपना पद

क्रोएशिया के खिलाफ मिली हार के बाद ब्राजील के कोच टिटे ने भी पुष्टि की कि वह अब अपना पद छोड़ देंगे। टिटे ने कहा, इस हार का दर्द बयां करना मेरे लिए काफी मुश्किल है, मैं अब अपने पद को छोड़ दूंगा। आपको बता दें कि टिटे 2015 से ब्राजील के कोच हैं। उन्होंने बताया है कि कतर विश्व कप के बाद वो अपना छोड़ देंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+