FIFA World Cup: केरल में आपस में भिड़े ब्राजील और अर्जेंटीना के फुटबॉल फैंस, VIDEO हुआ वायरल

फीफा वर्ल्ड कप में दो टीमों को लेकर उनके फैंस के बीच झड़प हो गई और यह मामला भारत में केरल के कोल्लम जिले का है जहां पर ब्राजील और अर्जेंटीना फुटबॉल टीमों के समर्थकों के बीच विवाद हो गया।

इस झगड़े का 90 सेकेंड लंबा वायरल वीडियो हुआ है जहां दोनों पक्षों के युवकों को शक्तिउलंगारा में मारपीट करते देखा गया।

Brazil and Argentina fans fight with each other in Kerala

रिपोर्ट के अनुसार, यह घटना रविवार को हुई जब वर्ल्ड कप से पहले एक रोड शो के दौरान दोनों ग्रुप के बीच बहस हो गई। वीडियो में दोनों पक्षों के युवक एक-दूसरे पर लाठी-डंडे और लोहे के पाइप से हमला करते नजर आ रहे हैं। मोहल्ले के बुजुर्गों ने दोनों गुटों को शांत कराया।

शुरुआत में पुलिस ने कोई मामला दर्ज नहीं किया क्योंकि दोनों तरफ से कोई शिकायत नहीं थी। हालांकि, घटना के वीडियो को इतनी जगह शेयर किया गया कि मजबूरी में पुलिस ने कानूनी कार्रवाई शुरू करने का फैसला किया है। एएनआई के मुताबिक, पुलिस ने घटना के संबंध में आईपीसी की धारा 160 (दंगा करने की सजा) के तहत मामला दर्ज किया है।

अर्जेंटीना और ब्राजील को यहां पर हमेशा काफी सपोर्ट मिलता है। यहां पर काका क्रिस्टियानो रोनाल्डो, रोनाल्डिन्हो गौचो और डिएगो माराडोना जैसे दिग्गज नामों के कारनामों को लेकर काफी क्रेज रहता है। यहां का कल्चर ऐसा है कि जो भी गली का फुटबॉलर बड़ै पैमाने पर नाम कमाने में कामयाब रहता है उसको लेकर जुनून देखने को मिलता रहा है। केरल में स्ट्रीट फुटबॉल बहुत ही पसंद की जाती है और वहां की परिस्थितियों में ये काफी खेली भी जाती है।

केरल की एक खासियत यहां पर हुआ अपेक्षाकृत कम शहरीकरण है जिसके चलते यहां पर जब फसलें नहीं होती हैं तो फुटबॉल खेलने के लिए बहुत सारी खाली जमीन मिल जाती है। इस तरह से फुटबॉल वहां और लोकप्रिय हो जाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+