FIFA WC Live Streaming: अर्जेंटीना और क्रोएशिया टक्कर को तैयार, जल्द शुरू होगा मैच, ऐसे देखें लाइव
FIFA World Cup 2022 में पहला सेमीफाइनल मैच अर्जेंटीना और क्रोएशिया के बीच खेला जाएगा, दोनों टीमों ने टूर्नामेंट में बेहतरीन प्रदर्शन किया है।

FIFA World Cup Semi Final Live Streaming: फीफा वर्ल्ड कप 2022 अब अंतिम चरण की तरफ है। आज से इसमें सेमीफाइनल मुकाबले शुरू हो रहे हैं। पहला सेमीफाइनल आज रात अर्जेंटीना और क्रोएशिया के बीच खेला जाएगा। अर्जेंटीना ने पेनल्टी शूटआउट में नीदरलैंड्स को हराते हुए सेमीफाइनल में जगह बनाई थी। दूसरी तरफ क्रोएशिया ने भी ब्राजील को पेनल्टी शूटआउट में हराया था। पहला सेमीफाइनल 14 दिसम्बर की रात खेला जाएगा। दूसरा सेमीफाइनल फ्रांस और मोरक्को के बीच 15 दिसम्बर की रात खेला जाएगा। दिलचस्प बात तो यह है कि पिछली बार फाइनल में खेलने वाली फ्रांस और क्रोएशिया की टीमें इस बार भी टॉप चार में हैं।
अर्जेंटीना को वर्ल्ड कप में जीत दर्ज किये काफी समय हो गया है। साल 1986 में खिताबी जीत के बाद अब तक इस टीम को टाइटल की तलाश है। हालांकि 1990 और 2014 में अर्जेंटीना फाइनल मैच में हार गई थी। वहीं क्रोएशिया की टीम अपना पहला खिताब जीतने का सपना लेकर सेमीफाइनल में खेलेगी। चार साल पहले फ्रांस के खिलाफ फाइनल में क्रोएशिया को हार का सामना करना पड़ा था। फ्रांस ने 4-2 से मैच जीता था।
अर्जेंटीना और क्रोएशिया के बीच सेमीफाइनल मैच कब होगा
दोनों टीमों के बीच इस वर्ल्ड कप का यह पहला सेमीफाइनल मैच है। यह कतर के लुसैल स्टेडियम में खेला जाना है। अर्जेंटीना और क्रोएशिया के बीच मुकाबले की शुरुआत भारतीय समय के अनुसार आज रात 12 बजकर 30 मिनट पर होगी। हर किसी को इस मैच के लिए बेसब्री से इंतजार है।
अर्जेंटीना और क्रोएशिया के बीच सेमीफाइनल कहां और कैसे देखें
फीफा वर्ल्ड कप 2022 में अर्जेंटीना और क्रोएशिया के बीच खेले जाने वाले पहले सेमीफाइनल मैच को स्पोर्ट्स 18 (Sports 18) पर लाइव देखा जा सकता है। इसके अलावा जियो सिनेमा (Jio Cinema) एप्लीकेशन पर भी मुकाबले का सीधा प्रसारण देखा जा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications