FIFA Women's World Cup Final: पहली बार वर्ल्ड चैंपियन बना स्पेन, इंग्लैंड को फाइनल में दी पटखनी
Spain vs England FIFA Women's World Cup Final Highlights: महिला फीफा विश्व कप 2023 का समापन स्पेन की जीत के साथ हुआ। इंग्लैंड और स्पेन के बीच महिला फीफा विश्व कप 2023 का फाइनल मुकाबला खेला गया। ऑस्ट्रेलिया के सिडनी स्टेडियम में खेले गए फाइनल में स्पेन ने इंग्लैंड को 1-0 से हराकर खिताब पर कब्जा जमाया। स्पेन ने महिला फीफा विश्व कप के इतिहास में पहली बार यह खिताब अपने नाम किया।
ओल्गा कार्मोना ने दागा गोल: इस पूरे मुकाबले में दोनों टीमों की ओर से सिर्फ एक गोल किया गया। स्पेन की ओर से ओल्गा कार्मोना ने मैच के 29वें मिनट में एक शानदार गोल कर टीम को बढ़त दिला दी। स्पेन की इस बढ़त की बराबरी करने में इंग्लैंड की महिला टीम नाकाम रही। इंग्लैंड की ओर से फाइनल मैच में किसी भी खिलाड़ी ने गोल नहीं किया और स्पेन ने आसानी से मैच को अपने नाम कर लिया।

जश्न में डूबे फैंस: स्पेन की इस एतिहासिक जीत के बाद खिलाड़ियों ने मैदान पर जमकर जश्न मनाया। वहीं फैंस में भी इस जीत के बाद उत्साह का माहौल बना हुआ है। बता दें कि स्पेन के 100 से अधिक शहरों में अधिकारियों ने सार्वजनिक तौर पर मैच दिखाने का इंतजाम किया था। लगभग सात हजार लोगों के लिए बड़ी स्क्रीन पर मैच देखने का मजा उठाया और मैच के हर पल का जमकर लुफ्त उठाया।
स्पेन ने रचा इतिहास: स्वीडन के खिलाफ 2-1 से जीत दर्ज कर फाइनल में एंट्री करने वाली स्पेन की टीम ने फाइनल में अपना जोरदार प्रदर्शन जारी रखा। वहीं इंग्लैंड की टीम ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर फाइनल में जगह बनाने में सफल रही थी। लेकिन वह फाइनल में उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सकी। यह इंग्लैंड का भी पहला ही विश्व कप फाइनल था। ऐसे में दोनों ही टीमों पर दबाव का स्तर बराबरी पर था, लेकिन स्पेन ने इसे बेहतर तरीके से संभालने का काम किया।












Click it and Unblock the Notifications