Lionel Messi- Sachin Tendulkar: तो ये है 10 नंबर की जर्सी का कमाल, जिसने भी पहना कहलाया 'भगवान'

सचिन तेंदुलकर के संन्यास लेने के बाद बीसीसीआई ने तेंदुलकर की जर्सी नंबर 10 को इंटरनेशनल मैचों के लिए रिटायर कर दिया था यानी कि इस नंबर की जर्सी अब सिर्फ सचिन के ही पास है।

 Lionel Messi- Sachin Tendulkar

Lionel Messi- Sachin Tendulkar ( 10 नंबर की जर्सी ) : 'कहते हैं ना किसी चीज को शिद्दत से चाहो तो पूरी कायनात उसे आपसे मिलवाने में जुट जाती है' और शायद ऐसा ही कुछ हुआ 18 दिसंबर की रात को कतर के लुसैल स्टेडियम में, जहां सांस रोक देने वाले फाइनल मुकाबले में फ्रांस को हराकर अर्जेंटीना ने विश्नकप पर कब्जा कर लिया। जीत और हार तो हर एक मैच का हिस्सा होते हैं लेकिन जिस तरह के रोमांच की उम्मीद करोड़ों दर्शकों को फीफा विश्वकप के फाइनल मैच में थी, उससे कहीं ज्यादा रोमांच लोगों को रविवार की रात को देखने को मिला।

कायनात की दुआएं मेसी के साथ

कायनात की दुआएं मेसी के साथ

लेकिन कल कायनात की दुआएं अर्जेंटीना के कप्तान लियोनेल मेसी के साथ थीं, जिसकी वजह से आज अर्जेंटीना फुटबॉल का बादशाह बन गया। 22 नवंबर को फीफा वर्ल्‍ड कप 2022 के अपने पहले ही मैच में जब अर्जेंटीना टीम सऊदी अरब से बुरी तरह से हारी थी, तब किसी ने ख्वाब में भी नहीं सोचा था कि ये विश्नविजेता बन जाएगी लेकिन मेसी के शानदार खेल और पूरी टीम की ऊर्जा ने अर्जेंटीना के हाथों जीत का नया इतिहास लिख दिया और लियोनेल मेसी अपने देश के लिए भगवान बन गए।

शादी से पहले ही मेसी बन चुके थे पिता, पढ़ें Love Story

याद आया साल 2011 के क्रिकेट विश्वकप का फाइनल

याद आया साल 2011 के क्रिकेट विश्वकप का फाइनल

जिस वक्त ट्रॉफी के साथ मेसी को साथी खिलाड़ियों ने अपने कंधे पर बिठाकर मैदान में घुमाया, उस नजारे को देखकर भारतीय क्रिकेटरों को जरूर साल 2011 के विश्नकप का फाइनल याद आ गया होगा, जिस वक्त मुंबई के मैदान पर इंडियन क्रिकेटर्स ने भारत में क्रिकेट के भगवान' कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर को कंधे पर बिठाकर पूरे मैदान में घुमाया था और विश्वकप की जीत सचिन को समर्पित की थी। उस वक्त सचिन की आंखों में जीत के आंसू और कंधे पर तिरंगा था और कुछ ऐसा ही कल मेसी के साथ था, उनकी आंखें भी खुशी के मारे नम थीं और कंधे पर अपने वतन का झंडा था।

जानिए कितनी संपत्ति के मालिक हैं मेसी

तेंदुलकर ने किया मेसी को सलाम

तेंदुलकर ने किया मेसी को सलाम

अर्जेंटीना की जीत के बाद सचिन तेंदुलकर ने भी मेसी को सलाम किया, उन्होंने ट्वीट के जरिए मेसी और उनकी टीम को बधाई दी। उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि 'मेसी के लिए ऐसा करने पर अर्जेंटीना को बहुत-बहुत बधाई! जिस तरह से उन्होंने खेल की शुरुआत की और अंत के समय में शानदार वापसी की, वह शानदार था। '

10 नंबर की जर्सी

10 नंबर की जर्सी

आपको बता दें कि सचिन खुद मेसी के बहुत बड़े फैन हैं। वैसे तो दोनों ही सितारों को अपने-अपने खेल में महारात हासिल है। दोनों ने बहुत कम उम्र में खेलना शुरु किया था लेकिन एक बात और है जो दोनों में कॉमन है वो है 10 नंबर की जर्सी, सचिन की तरह ही मेसी भी 'दस नंबर की जर्सी' पहनते हैं।

जर्सी नंबर 10 पर केवल सचिन का हक

जर्सी नंबर 10 पर केवल सचिन का हक

आपको बता दें कि सचिन के संन्यास लेने के बाद बीसीसीआई ने तेंदुलकर की जर्सी नंबर 10 को इंटरनेशनल मैचों के लिए रिटायर कर दिया था यानी कि इस नंबर की जर्सी अब सिर्फ सचिन के ही पास है, जिन्होंने 24 साल इसी नंबर की जर्सी को पहनकर भारत के लिए बेदाग क्रिकेट खेली है और सौ सैकड़े जड़े हैं।

मेसी का ख्वाब हुआ पूरा

मेसी का ख्वाब हुआ पूरा

सचिन के बचपन का ख्वाब था कि वो एक दिन भारत को विश्वविजेता बनते देखें, वो इसी सपने के साथ बड़े हुए थे। उन्होंने अपनी किताब में भी लिखा है कि 'विश्नकप के बिना उनके सारे रिकार्ड अधूरे थे, जो कि महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में पूरा हो गया।' कुछ ऐसा ही हुआ मेसी के साथ भी, जिनके पास रिकार्डों और दौलत की कमी नहीं लेकिन ये शौहरत तब तक अधूरी थी, जब तक अर्जेंटीना विश्वविजेता नहीं बना था लेकिन 35 साल के मेसी का ये ख्वाब 18 दिसंबर 2022 को पूरा हो गया। । लियोनेल मेसी को फीफा विश्वकप 2022 में 'गोल्डन बॉल' के खिताब के साथ 'प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट' भी घोषित किया गया।

एमबाप्पे की जर्सी का भी नंबर 10

एमबाप्पे की जर्सी का भी नंबर 10

वैसे एक खास बात आपको और यहां बताते चले 'दस नंबर जर्सी' वाले वाकई में काफी कमाल करते हैं क्योंकि कल मेसी को जबरदस्त टक्कर देने वाले फ्रांस के स्टार खिलाड़ी काइलियन एमबाप्पे ने भी 'दस नंबर' की ही जर्सी पहनी थी। अपने अटैकिंग गेम्स ने उन्होंने करोड़ों लोगों का अपना मुरीद बना लिया, भले ही वो कल अपने देश को विश्वविजेता नहीं बना पाए लेकिन अपने खेल से उन्होंने लोगों का दिल जरूर जीत लिया। 23 साल के एमबाप्पे ने इस विश्वकप में 8 गोल दागकर 'गोल्डन बूट' को अपने नाम किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+