Fifa Final: अर्जेंटीना की जीत के बाद टीम की शेफ को मेसी ने लगाया गले, तस्वीरें हुईं वायरल
France vs Argentina (फ्रांस बनाम अर्जेंटीना) Final: लियोनल मेसी ने अर्जेंटीना को वर्ल्ड कप का खिताब दिला दिय़ा है। लियोनल मेसी की इस कामयाबी का जश्न उनके फैंस भी मना रहे हैं।

France vs Argentina (फ्रांस बनाम अर्जेंटीना) Final: लियोनल मेसी की कप्तानी में अर्जेंटीना ने फीफा वर्ल्ड कप पर अपना कब्जा जमा लिया है। रविवार देर रात अर्जेंटीना ने फ्रांस के खिलाफ रोमांचक मुकाबले में जीता हासिल की। अर्जेंटीना ने पेनल्टी शूटआउट में फ्रांस को पटखनी दी। 90 मिनट के खेल के बाद मिले 30 मिनट के एक्सट्रा टाइम में भी विनर का फैसला नहीं होने के कारण दोनों टीमों के बीच पेनल्टी शूटआउट खेला गया।

अर्जेंटीना की जीत पर भावुक हुईं टीम की शेफ
लियोनल मेसी लंबे समय से फीफा वर्ल्ड कप जीतने का इंतजार कर रहे थे। दुनियाभर के कई ट्रॉफी पर कब्जा जमाने वाले मेसी के लिए फीफा जीतना किसी सपने के पूरे होने से कम नहीं है। अर्जेंटीना ने साल 1978, 1986 और 2022 में फीफा वर्ल्ड कप की ट्रॉफी पर कब्जा जमाया है। टीम के इस प्रदर्शन से फैंस बेहद खुश हैं। वहीं अर्जेंटीना की शेफ भी इस मौके पर भावुक नजर आईं।

मेसी ने टीम की शेफ को लगा लिया गले
लियोनल मेसी ने आखिरकार वर्ल्ड कप का खिताब जीतने में कामयाबी हासिल की। लुसैल स्टेडियम में पेनल्टी पर फ्रांस को 4-2 से हराकर अर्जेंटीना ने साबित कर दिया कि वर्ल्ड कप में हिस्सा लेने वाली वह इस साल की सबसे बेस्ट टीम थी। मैच के बाद मेसी टीम की शेफ के साथ दिखे और उनको गले लगाया। शेफ एंटोनिया फैरियास ने भी भावुक होकर मेसी को गले लगाया।

पेनल्टी शूटआउट में अर्जेंटीना ने जीता मैच
एक्सट्रा टाइम में स्कोर 3-3 से बराबर पर था। जिसके बाद पेनल्टी शूटआउट के जरिए मुकाबले का नतीजा निकाला गया। पेनल्टी शूटआउट में अर्जेंटीना का रिकॉर्ड शानदार रहा है। इस वर्ल्ड कप में नीदरलैंड के खिलाफ मैच में अर्जेंटीना ने पेनल्टी शूटआउट में 4-3 के अंतर से जीता था। ऐसे में वह प्रबल दावेदार मानी जा रही थी और हुआ भी कुछ ऐसा ही फ्रांस के खिलाड़ी अर्जेंटीना को पेनल्टी शूटआउट में गोल दागने से रोक नहीं सके।
नोट: पहले हमने भूलवश एंटोनिया फैरियास को मेसी की मां समझकर खबर में जिक्र कर दिया था। इसके लिए हमें खेद है।












Click it and Unblock the Notifications