FIFA World Cup 2022: ब्राजील के स्टार प्लेयर नेमार की चोट पर टीम के डॉक्टर ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए क्या कहा?
FIFA World Cup 2022 में खिलाड़ियों के चोटिल होने का सिलसिला लगातार जारी है। टूर्नामेंट के आगाज से पहले ही कई बड़े खिलाड़ी चोटिल होकर टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे। ऐसे में शुक्रवार को ब्राजील की टीम को एक बड़ा झटका उस वक्त लगा था जब टीम के स्टार प्लेयर नेमार चोटिल हो गए थे। नेमार की चोट को लेकर टीम के डॉक्टर रोड्रिगो लैसमर ने एक बड़ा अपडेट दिया है। रोड्रिगो ने कहा है कि नेमार की चोट पर विस्तृत जानकारी देने के लिए अभी 24 से 48 घंटे का इंतजार करना होगा, हालांकि अभी हम MRI के बारे में नहीं सोच रहे हैं। डॉक्टर ने यह जानकारी सार्बिया पर ब्राजील की जीत के बाद कही।

सार्बिया के खिलाड़ी की किक से चोटिल हुए थे नेमार
रोड्रिगो लैसमर ने ब्राजील की जीत के बाद कहा कि मैच के दौरान सार्बिया के निकोला मिलेंकोविक की किक नेमार के दाहिने टखने में जा लगी थी, उन्हें तुरंत ट्रॉमा ले जाया गया था, जहां तुरंत उनका आइस ट्रीटमेंट शुरू किया गया। आपको बता दें कि जिस हिट पर नेमार चोटिल हुए थे वो ब्राजील के स्टार पर नौ फ़ाउल में से एक था। चार फ्री-किक थे जो नेमार ने जीते थे और इस संस्करण में वह सबसे फाउल खिलाड़ी थे, भले ही उन्होंने प्रतियोगिता में केवल 79 मिनट खेले हों।
आपको बता दें कि गुरुवार को फीफा विश्व कप 2022 में ब्राजील का मुकाबला सार्बिया से था। ब्राजील ने इस मैच में सार्बिया को 2-0 से मात दे दी। हालांकि मैच के दौरान नेमार का चोटिल होना ब्राजील के फैंस के लिए बहुत बुरी खबर थी। सर्बिया के खिलाफ 2-0 की जीत में ब्रेस स्कोर करने वाले रिचर्डसन ने कहा कि वह नेमार से बात नहीं कर सकते क्योंकि उन्हें डोप टेस्ट के लिए जाना था, लेकिन वो नेमार को फोन जरूर करेंगे और उनकी स्थिति की जानकारी लेंगे। रिचर्डसन ने कहा कि हम नेमार के जल्दी ठीक होने की कामना करते हैं, क्योंकि उनका टीम में होना हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है। हालांकि उनका अगले मैच में खेल पाना काफी मुश्किल नजर आ रहा है, जो स्विटजरलैंड से है।












Click it and Unblock the Notifications