EURO 2024: फाइनल में इंग्लैंड को मिली हार तो फैंस ने खोया आपा! सरेआम की गुंडई, मारपीट का VIDEO वायरल
Euro Cup 2024 final Spain vs England Highlights: स्पेन ने फाइनल मैच में इंग्लैंड को 2-1 से हराकर यूरो कप का खिताब अपने नाम कर लिया है। यह जीत स्पेन की चौथी यूरो कप जीत है, जिससे वह सबसे ज़्यादा खिताब जीतने वाला देश बन गया है। इससे पहले स्पेन और जर्मनी की टीम तीन-तीन जीतों के साथ बराबर पर थी। लेकिन इंग्लैंड को हराने के साथ ही स्पेन ने जीत के मामले में जर्मनी को पछाड़ दिया है।
स्पेन को मिली जीत
मुकाबले की बात करें तो फाइनल में पहला गोल 47वें मिनट में निको विलियम्स ने किया। इस गोल के कारण स्पेन को 1-0 की बढ़त मिली। 73वें मिनट में इंग्लैंड ने बराबरी कर ली। हालांकि 86वें मिनट में मिकेल विलियम्स ने स्पेन के लिए एक और गोल करके जीत सुनिश्चित कर दी।

लगातर दूसरी बार फाइनल हारा इंग्लैंड
इंग्लैंड अब लगातार दो यूरो कप फाइनल हार चुका है। जो यूईएफए यूरोपीय चैम्पियनशिप के इतिहास में पहली बार हुआ है। यह हार इंग्लैंड फैंस के लिए काफी दर्दनाक थी। जिसके कारण मैच के बाद स्टेडियम के बाहर स्पेनिश फैंस के साथ उन्होंने मारपीट भी कर ली।
फैंस के बीच मारपीट
हार के बाद इंग्लैंड के फैंस ने स्पेनिश समर्थकों पर हमला कर दिया। इस झगड़े के कारण कई लोग घायल हो गए। इस लड़ाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इंग्लैंड की हार के बाद दोनों देशों के प्रशंसकों के बीच जमकर मारपीट हुई। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में स्टेडियम के बाहर अफरा-तफरी का माहौल दिख रहा है।
स्पेन के नाम साल 2024
स्पेन के लिए यह साल खेल के मामले में शानदार रहा है। यूरो कप जीतने से पहले कार्लोस अल्काराज़ ने विंबलडन 2024 का खिताब अपने नाम किया। ये जीत स्पेन की 14 साल पुरानी सफलता की कहानी को दर्शाती है, जब राफेल नडाल ने प्रमुख टेनिस खिताब जीते थे और स्पेन की फुटबॉल टीम ने यूरो कप पर कब्ज़ा किया था।












Click it and Unblock the Notifications