Lionel Messi की आंखों से निकले आंसू, बीच मैच में हुए इंजर्ड, फिर भी अर्जेंटीना ने जीता कोपा अमेरिका का खिताब

Copa America Final: अर्जेंटीना ने कोलंबिया को 1-0 से हराकर रिकॉर्ड 16वीं बार कोपा अमेरिका का खिताब जीता लिया है। एक्सट्रा टाइम में लुटारो मार्टिनेज ने निर्णायक गोल करके अर्जेंटीना को जीत दिलाई। नियमित समय और एक्सट्रा समय के पहले हाफ में मैच गोलरहित रहा। लेकिन 112वें मिनट में मार्टिनेज के गोल ने जीत सुनिश्चित कर दी।

चोट के कारण मेसी हुए बाहर

दूसरे हाफ में लियोनेल मेसी को 64वें मिनट में चोट लग गई और उन्हें मैदान छोड़ना पड़ा। निकोलस गोंजालेज ने उनकी जगह ली। मेसी के जाने के बावजूद दोनों टीमें लंबे समय तक कोई गोल नहीं कर पाई थीं। मैदान से बाहर जाने के बाद में मेसी दर्द में थे और वो काफी भावुक दिखाई दे रहे थे।

Copa America 1

अर्जेंटीना को मिली जीत

इस जीत ने अर्जेंटीना को 16वां कोपा अमेरिका खिताब दिलाया। दूसरी ओर कोलंबिया की चैंपियन बनने की उम्मीदें फिर से टूट गईं। कोलंबिया ने आखिरी बार 2001 में कोपा अमेरिका जीता था। इस समय उन्होंने टूर्नामेंट की मेज़बानी की थी। तब अर्जेंटीना डिफेंडिंग चैंपियन भी था।

हाफ टाइम तक दोनों टीमें नहीं कर सकी कोई गोल

कोपा अमेरिका 2024 फाइनल मैच के हाफ टाइम तक दोनों टीमों का स्कोर 0-0 रहा। फाइनल मैच में दोनों टीमें अपने मौकों को गोल में बदलने के लिए संघर्ष करती दिखीं। हाफटाइम तक कोई भी टीम गोल करने में सफल नहीं हो पाई, जिससे स्कोर 0-0 पर आ गया। कई मौकों के बावजूद दोनों टीमें उनका फायदा उठाने में विफल रहीं।

मेसी की चोट ने बढ़ा दी थी टेंशन

मैच के दौरान लियोनेल मेसी को 36वें मिनट में चोट लग गई, जिसके कारण दो मिनट के लिए खेल को रोकना पड़ा। दूसरे हाफ में उनकी चोट और भी गंभीर हो गई, जिसके कारण 64वें मिनट में निकोलस गोंजालेज को उनकी जगह पर मैदान में उतारा गया। मेसी का मैदान से बाहर जाना अर्जेंटीना के लिए एक बड़ा झटका था, क्योंकि वे दर्द में मैदान से बाहर चले गए थे।

रोते हुए गए मैदान से बाहर

मैच के दौरान लियोनेल मेसी फूट फूट कर रोते हुए नजर आए। चोटिल होने के बाद मेसी रोते हुए मैदान से बाहर गए। इस तस्वीर को जिसने भी देखा वह इमोशनल हो गया। इससे पहले 2021 में अर्जेंटीना ने एक और खिताबी मुकाबले में ब्राजील को हराया था। इस हालिया जीत ने दक्षिण अमेरिकी फुटबॉल में उनके दबदबे को और मजबूत कर दिया है।

अर्जेंटीना के नाम बड़ी उपलब्धि

कोलंबिया का एक और कोपा अमेरिका खिताब जीतने का सपना 2001 में उनकी आखिरी जीत के बाद से अधूरा है। दूसरी तरफ अर्जेंटीना की हालिया जीत ने कोपा अमेरिका टूर्नामेंट में उनके गौरवशाली इतिहास में एक और अध्याय जोड़ दिया है। पिछले कुछ वर्षों में उनके लगातार प्रदर्शन ने उन्हें दक्षिण अमेरिका की सबसे सफल फुटबॉल टीमों में से एक बना दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+