FIFA Women's World Cup 2023: जमैका को हराकर कोलंबिया ने दर्ज की शानदार जीत, पहली बार नॉकआउट स्टेज में बनाई जगह
FIFA Women's World Cup 2023: कोलंबिया ने मंगलवार को मेलबर्न में जमैका को 1-0 से हराकर रोमांचक जीत दर्ज की। इसके साथ ही टीम ने फीफा महिला विश्व कप फुटबॉल प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। कैटालिना उस्मे के दूसरे हाफ में किए गए गोल ने कोलंबिया को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।
दरअसल, यह पहला अवसर है जबकि कोलंबिया ने इस टूर्नामेंट के अंतिम आठ में जगह बनाई। क्वार्टर फाइनल में उसका सामना शनिवार को सिडनी में यूरोपीय चैंपियन इंग्लैंड से होगा। इंग्लैंड ने सोमवार को पेनल्टी शूटआउट में नाइजीरिया को हराया था।

दरअसल, ये दोनों टीमें बड़े पैमाने पर उन देशों के खिलाफ खेलने की आदी हैं, जिनसे ग्रुप चरणों में उन्हें हराने की उम्मीद होती है, इसलिए दोनों को इस मुकाबले में पहल करने के लिए संघर्ष करना पड़ा और परिणामस्वरूप, कम मौके मिले। जमैका को हराने के बाद कोलंबिया 2011 में ब्राजील के बाद अंतिम आठ में पहुंचने वाला पहला दक्षिण अमेरिकी देश बन गया।
पहला हाफ गोल रहित छूटने के बाद उस्मे ने 52वें मिनट में अन्ना गुजमैन के पास पर गोल किया जिससे कोलंबियाई टीम जश्न में डूब गई। यह टूर्नामेंट में जमैका के खिलाफ पहला गोल भी था। इसके बाद कोलंबिया की लिंडा कैसीडो को गोल करने के कुछ मौके मिले लेकिन वह बढ़त दोगुनी नहीं कर पाईं ।
कोलंबिया का क्वार्टर फाइनल में सामना शनिवार को सिडनी में यूरोपीय चैंपियन इंग्लैंड से होगा। इंग्लैंड ने सोमवार को पेनल्टी शूटआउट में नाइजीरिया को हराया था।
मैच के बाद कोलंबिया के कोच नेल्सन अबादिया ने बताया कि, 'मेरा मानना है कि यह क्षण कोलंबियाई महिला फुटबॉल इतिहास के लिए, दक्षिण अमेरिका के लिए बेहद ही शानदार है। समान रूप से यह एक ह्यूमन ग्रुप की जीत है जिसने स्थिरता हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत की है, आज हमने अच्छा खेला और मैच जीता।












Click it and Unblock the Notifications