Brazil vs Uruguay: ब्राजील और उरुग्वे के बीच हुआ घमासान, वर्ल्ड क्वालीफायर मैच में दोनों के बीच रोमांचक ड्रॉ
Brazil vs Uruguay: साल 2026 में होने वाले फीफा वर्ल्ड कप के दक्षिण अमेरिकन क्वालीफायर्स में जबरदस्त मुकाबले देखने को मिले। ब्राजील और उरुग्वे के बीच खेले गए मैच में कड़ी टक्कर देखने को मिली और दोनों टीमों ने एक-दूसरे को जीतने नहीं दिया। मैच टाई पर समाप्त हो गया।
दूसरी तरफ अर्जेंटीना और पेरू के बीच खेला गया मैच वर्ल्ड चैम्पियंस अर्जेंटीना ने जीत लिया। अर्जेंटीना ने इस मैच को 1-0 की स्कोरलाइन के साथ अपने नाम कर लिया। रोमांच ब्राजील और उरुग्वे के मुकाबले में देखने को मिला। दोनों टीमों के बीच अंतिम मिनट तक कांटे के जंग रही।

ब्राजील और उरुग्वे के मैच में पहला गोल उरुग्वे की तरफ से हुआ। वैलवर्ड ने 55वें मिनट में गोल दागकर अपनी टीम को लीड दिलाई और अब ब्राजील के लिए कुछ करने का मौका था। ब्राजील ने भी कुछ ही देर बाद एक गोल दागा। 62वें मिनट में गेरसन की तरफ से गोल आया और स्कोर 1-1 की बराबरी पर आ गया। इसके बाद दोनों टीमों द्वारा प्रयास करने पर भी कोई गोल नहीं हुआ और मुकाबला ड्रॉ हो गया।
उधर पेरू के खिलाफ मैच में अर्जेंटीना के लिए दूसरे हाफ में गोल आया। लुटारो मार्टिनेज ने गोल करते हुए अर्जेंटीना को आगे कर दिया, वरना टीम संघर्ष कर रही थी। मेसी के पास को मार्टिनेज ने गोल में बदल दिया। इसके बाद मार्टिनेज अर्जेंटीना पांचवें सबसे बड़े गोल स्कोरर बन गए। वह माराडोना के बराबर आ गए। इसी स्कोरलाइन के साथ अर्जेंटीना ने जीत दर्ज कर ली। पेरू को गोल करने का कोई मौका नहीं मिला।












Click it and Unblock the Notifications