ब्राजील के महान फुटबॉलर पेले का निधन, 82 वर्ष की आयु में ली आखिरी सांस
ब्राजील के महान फुटबॉलर पेले का 82 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। पेले पिछले कई दिनों से आयु से संंबंधित बीमारियों की वजह से बीमार चल रहे थे।

ब्राजील के महान फुटबॉलर पेले का गुरुवार को 82 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। पेले की हालत बीते दिनों काफी खराब हो गई थी। जिसके बाद उन्हें साओ पाउलो के अल्बर्ट आइंस्टीन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। ऐसे में अस्पताल में परिजनों के आने का सिलसिला क्रिसमस की पूर्व संध्या से ही शुरू हो गया था। फुटबॉलर पेले के निधन की जानकारी बेटी केली नैसिमेंटो ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करके दी। बेटी ने लिखा कि हम सब जो भी आज हैं, सब आपकी बदौलत हैं। हम सब आपको असीम प्यार करते हैं। रेस्ट इन पीस !
कैंसर से पीड़ित थे पेले
महान फुटबॉलर कैंसर से पीड़ित थे। इलाज कर रहे डॉक्टरों ने बीते दिनों कहा था कि उनका (पेले) कैंसर बढ़ गया था और उनकी किडनी और कार्डियक डिसफंक्शन ने काम करना बंद कर दिया था। न्यूज एजेंसी एपी की रिपोर्ट के मुताबिक पेले के बेटे एडसन चोल्बी नैसिमेंटो शनिवार को अस्पताल मिलने पहुंचे थे। पेले की बेटी केली नैसिमेंटो भी पिता के अस्पताल में भर्ती होने के बाद से ही मौजूद हैं।
तीन बार फुटबॉल कप विश्वकप जीतने का है रिकॉर्ड
ब्राजील के मिनस गेरैस राज्य में जन्मे दिग्गज फुटबॉलर अभी भी सेलेकाओ के लिए सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने 95 मैचों में 77 गोल किए हैं। एक पेशेवर फुटबॉलर के रूप में पेले ने कुल 3 बार फीफा विश्व कप जीता जो अभी भी एक व्यक्तिगत फुटबॉलर के लिए एक रिकॉर्ड है।
23 अक्टूबर 1940 को हुआ था जन्म
एडसन अरांतेस डो नैसिमेंटो या लोकप्रिय रूप से पेले के नाम से जाने जाते हैं। पेले हैं का जन्म 23 अक्टूबर, 1940 को ट्रेस कोराकोएस, ब्राजील में हुआ था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 82 वर्ष की आयु में पेले ने कोलन कैंसर के बाद अंतिम सांस ली। पेले को 29 नवंबर को सांस की समस्या के लिए एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि इस दौरान उन्होंने कीमोथेरेपी पर जवाब देना बंद कर दिया था। जिसके बाद उन्हें पाल्लीएटीव केयर में स्थानांतरित कर दिया गया था।
2021 से कीमोथेरेपी पर चल रहे थे पेले
पेले का 2021 में कोलन से ट्यूमर निकाला गया था। जिसके बाद से ही वह कीमोथेरेपी ले रहे थे। ब्राजील के फुटबॉल खिलाड़ी जिसे फीफा द्वारा 'द ग्रेटेस्ट' भी कहा जाता है। उन्होंने तीन बार शादी की थी। उनके कुल 7 बच्चे हैं।
ये भी पढ़े- कैंसर में बिगड़ी पेले की स्थिति, किडनी और दिल हुए प्रभावित, घर पर नहीं मनाया जाएगा क्रिसमस
-
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Silver Rate Today: चांदी फिर हुई सस्ती, अचानक 11,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 100 ग्राम सिल्वर का रेट -
3 शादियां कर चुकीं 44 साल की फेमस एक्ट्रेस ने मोहनलाल संग शूट किया ऐसा इंटीमेट सीन, रखी 2 शर्तें और फिर जो हुआ -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Iran Israel War: 'भारत युद्ध रुकवा सकता है', खामेनेई के दूत ने कही ऐसी बात, टेंशन में ट्रंप -
Khushbu Sundar: इस मुस्लिम नेता के हिंदू पति की राजनीति में एंट्री, कभी लगा था Love Jihad का आरोप -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच सोना में भारी गिरावट, अबतक 16000 सस्ता! 22k और 18k का अब ये है लेटेस्ट रेट -
Balen Shah Nepal PM: पीएम मोदी के नक्शेकदम पर बालेन शाह, नेपाल में अपनाया बीजेपी का ये फॉर्मूला -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
27 की उम्र में सांसद, अब बालेन सरकार में कानून मंत्री, कौन हैं सोबिता गौतम, क्यों हुईं वायरल? -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा












Click it and Unblock the Notifications