IND vs UZB: भारतीय टीम ने फिर किया निराश, एशियन कप मैच में उज्बेकिस्तान ने हराया

IND vs UZB, Asian Cup 2023: भारत और उज्बेकिस्तान के बीच एशियन को का दूसरा मुकाबला अहमद बिन अली स्टेडियम में खेला गया, भारत को 3-0 से हार का सामना करना पड़ा। टूर्नामेंट कतर में आयोजित हो रहा है। लीग चरण में ग्रुप बी का यह मैच था, भारतीय टीम इससे पहले भी एक मुकाबला खेल चुकी है, उसमें हार का सामना करना पड़ा था।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत को अपने पहले मैच में 2-0 से हार का सामना करना पड़ा था। उज्बेकिस्तान के खिलाफ मैच में भी भारतीय टीम ने निराश किया है। भारतीय टीम के खिलाफ पहले हाफ में ही उज्बेकिस्तान ने 3 गोल दागकर शानदार बढ़त हासिल कर ली थी।

india vs uzbekistan

शुरुआती 4 मिनट में ही उज्बेकिस्तान ने गोल दागकर बढ़त हासिल कर ली। शुकुरोव ने पहला गोल दागकर अपनी टीम को बढ़त दिलाई। इसके बाद 18वें मिनट में भी एक गोल दागा गया। इस बार सरगीव ने गोल किया। इस बढ़त को उज्बेकिस्तान की टीम 45 मिनट तक बरकरार रखने में सफल रही। पहले हाफ में पांच मिनट के अतिरिक्त खेल में एक और गोल हुआ। नाजरुल्लेव ने गोल कर पहले हाफ में टीम को 3-0 पर पहुंचा दिया।

दूसरे हाफ में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। हालांकि भारतीय टीम को सफलता नहीं मिली लेकिन उज्बेकिस्तान को भी और गोल नहीं करने दिया। 90 मिनट का गेम होने के बाद पांच मिनट का अतिरिक्त समय जोड़ा गया। भारत की लगातार दूसरे मैच में हार हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+