अल नस्र ने इंटर मियामी को 6-0 से हराया, लाइव मैच में रोनाल्डो ने मेसी को ऐसे चिढ़ाया, वीडियो वायरल
Lionel Messi vs Cristiano Ronaldo: मेजर लीग सॉकर टीम इंटर मियामी को रियाद सुपर कप 2024 में लगातार दूसरी हार का सामना करना पड़ा है। सऊदी प्रो लीग क्लब अल नस्र ने मेजर लीग सॉकर टीम इंटर मियामी को 6-0 से हराने में कामयाबी हासिल की है। इस मुकाबले का इंतजार फुटबॉल फैंस लंबे समय से कर रहे थे। क्रिस्टियानो रोनाल्डो और लियोनेल मेसी के फैंस अपने स्टार खिलाड़ी को देखने के लिए मैदान में आए थे।
लगातार दूसरे मैच में मिली हार
क्रिस्टियानो रोनाल्डो और लियोनेल मेसी के बीच भिड़ंत होने की उम्मीद थी। लेकिन रोनाल्डो चोट के कारण खेल नहीं पाए, जबकि मेसी को बेंच पर बैठाया गया। इससे पहले इंटर मियामी को अल हिलाल ने 4-3 से हराया था। ब्राज़ीलियाई एंडरसन टैलिस्का ने हैट्रिक कर इंटर मियामी को इस मुकाबले में पीछे धकेलने का काम किया।

दस मिनट में ही तीन गोल
शुरुआती दस मिनट में ही ब्राजील के तालिस्का ने तीन गोल दागे और इंटर मियामी के लिए मैच में वापसी करना मुश्किल हो गया। इसके अलावा ओटावियो, अयमेरिक लापोर्टे और मोहम्मद मारान ने भी गोल करने में कामयाबी हासिल की। टीम के इस प्रदर्शन को देखकर रोनाल्डो ने खड़े होकर तालियां बजाई।
रोनाल्डो-मेसी नहीं खेल सके मैच
क्रिस्टियानो रोनाल्डो और लियोनेल मेसी फुटबॉल की दुनिया के दो बड़े नाम हैं। इन दोनों ही खिलाड़ियों के बीच मैदान पर भिड़ंत होने की उम्मीद थी। लेकिन चोट के कारण रोनाल्डो इस मुकाबले में हिस्सा नहीं ले सके। इसके अलावा मेसी भी इस मुकाबले में खेलते हुए नजर नहीं आए। ऐसी में उनकी टीम इंटर मियामी को 6-0 से शिकस्त का सामना करना पड़ा। इस हार के साथ ही उनकी परेशानियां भी बढ़ गई है। मेसी की टीम की यह लगातार दूसरी हार है।
वायरल हो रहा वीडियो
मियामी की हार के बाद रोनाल्डो के चेहरे पर स्माइल देखी जा सकती है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि मियामी को मिली हार से रोनाल्डो खुश हैं तो वहीं दूसरी तरफ लियोनेल मेसी का चेहरा उतरा हुआ है। इन दोनों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
रोनाल्डो और मेसी का ऐसा है रिकॉर्ड
रोनाल्डो और मेसी के बीच अक्सर मैदान पर रोमांचक मुकाबले देखने को मिलता रहा है। यह दोनों ही खिलाड़ी अपने करियर में 35 बार एक दूसरे का सामना कर चुके हैं। इस दौरान मेसी की टीम 16 बार जीतने में कामयाबी हासिल की है। जबकि रोनाल्डो की टीम को 10 बार जीत मिली है। इन मैचो में मेसी ने 21 गोल किए हैं, उन्होंने 12 गोल एसिस्ट भी किए हैं। वहीं रोनाल्डो ने 20 गोल दागे हैं और एक गोल असिस्ट किया है।
रोनाल्डो और मेसी के फैंस एक बार फिर इन दोनों खिलाड़ियों को मैदान पर देखने के लिए बेकरार है। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि आखिर रोनाल्डो और मेसी कब मैदान पर एक दूसरे खिलाफ मैच खेलते हैं।












Click it and Unblock the Notifications