AIFF ने कार्यकारी सदस्य दीपक शर्मा को किया सस्पेंड, शराब पीकर महिला खिलाड़ियों से मारपीट का आरोप

अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ के कार्यकारी दीपक शर्मा के ऊपर कड़ा एक्शन हुआ है और उनको सस्पेंड कर दिया गया है। गोवा फुटबॉल लीग 2 के दौरान एक क्लब की महिला फुटबॉलर्स से कथित मारपीट के चलते शर्मा को निलंबित किया गया है।

लीग के सेंकड डिविजन में हिमाचल प्रदेश के खाद एफसी की तरफ से हिस्सा ले रहीं दो खिलाड़ियों ने दीपक शर्मा के ऊपर शराब के नशे में मारपीट करने का आरोप लगाया था। इसमें कहा गया था कि दीपक शर्मा ने 28 मार्च को उनके कमरे में घुसकर मारपीट की।

deepak sharma

अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ की तरफ से एक बयान जारी करते हुए कहा गया कि अगली सूचना तक दीपक शर्मा को खेल की किसी भी गतिविधि में हिस्सा लेने से सस्पेंड किया जाता है। इसके अलावा उनके ऊपर कार्रवाई करते हुए केस भी दर्ज किया गया है।

महिला खिलाड़ियों की तरफ से आरोप है कि सेकंड डिविजन का मैच समाप्त होने के बाद वे अपने कमरे पर लौट आई थीं और इस दौरान रात को नशे की हालत में दीपक शर्मा वहां उनके कमरे में आ गए थे। इसके बाद उन्होंने मारपीट करना शुरू कर दिया।

एआईएफसी को लिखे शिकायत पत्र में यह भी कहा गया है कि हिमाचल से गोवा की यात्रा के दौरान दीपक शर्मा महिलाओं के सामने ही शराब पी रहे थे। इसके बाद गोवा में भी कुछ ऐसा ही चलता रहा। अब मामला अनुशासनात्मक समिति को भेज दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+