Women's Asia Cup 2022 से भारत को होना पड़ा बाहर, दर्जन भर खिलाड़ियों को हुआ कोरोना

नई दिल्लीः कोविड के प्रकोप के चलते भारतीय महिला टीम को फुटबॉल एशिया कप से मजबूरन बाहर होना पड़ा है। भारतीय खेमे से करीब दर्जन भर खिलाड़ियों में कोविड केस सामने आए जिसके बाद रविवार को चाइनीज ताइपे के खिलाफ भारत का मैच भी कैंसिल कर दिया गया था।

AFC Womens Asia Cup 2022: India had to be out, a dozen players contracted coronavirus

कोविड केस के अलावा दो खिलाड़ियों को चोटें भी लगी थी। कुल मिलाकर भारतीय टीम के ऊपर यह बुरी मार पड़ी है। नियमों के तहत अगर कोई टीम मैदान पर उतरने में ही सक्षम नहीं हो रही है तो उसको प्रतियोगिता से बाहर ही समझा जाएगा। इस बात की जानकारी एशियन फुटबॉल कॉन्फेडरेशन ने दी है।

अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) के अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल ने भी एक बयान जारी कर घटनाओं पर दुख व्यक्त किया लेकिन आश्चर्यजनक रूप से टीम की टूर्नामेंट में स्थिति पर कोई बात नहीं की।

उन्होंने कहा, "हम उतने ही निराश हैं जितना कि शायद पूरा देश इस स्थिति से अभी होगा।"

उन्होंने आगे कहा कि, खिलाड़ियों का स्वास्थ्य और भलाई हमारे लिए सर्वोपरि है, और इससे किसी भी हाल में समझौता नहीं किया जा सकता है। मैं सभी संक्रमित खिलाड़ियों और टीम के अधिकारियों के जल्दी ही पूरे स्वस्थ होने की कामना करता हूं। उन्हें एआईएफएफ और एएफसी का भरपूर समर्थन मिलेगा।

भारत को अगले बुधवार को अपने अंतिम ग्रुप मैच में चीन से खेलना था, लेकिन अब इसके आगे बढ़ने की संभावना नहीं है, क्योंकि टीम के पास मैदान में उतारने के लिए पर्याप्त खिलाड़ी नहीं हैं। यह वाकई में एक अजीब स्थिति है।

इस प्रतियोगिता के नॉकआउट 30 जनवरी से शुरू होंगे, जिससे टूर्नामेंट के आयोजकों के लिए शेड्यूल में बदलाव करना लगभग असंभव है।

यह भारत के लिए करार झटका है क्योंकि मौजूदा टूर्नामेंट के सभी सेमीफाइनलिस्ट सीधे ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में होने वाले 2023 फीफा विश्व कप के लिए क्वालीफाई करेंगे।

यदि ऑस्ट्रेलिया इस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंचता है, तो चार क्वार्टरफाइनल टीमों में से दो को भी विश्व कप के लिए सीधी जगह मिल जाएगी।

इसका मतलब यह है कि क्वार्टर फाइनल में हारने वाली टीमें भी सीधे विश्व कप के लिए क्वालीफाई कर सकती हैं लेकिन उनको 2 और 4 फरवरी को एएफसी एशियन कप के प्ले-ऑफ मैच जीतने ही होंगे। क्वार्टर फाइनल में हारने वाली दो टीमें इंटरकांटिनेंटल प्ले-ऑफ में शामिल होंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+